Garhwa News: गढ़वा से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने सात दिन के नवजात बच्चे को चंद पैसों के लिए बेच दिया। मामले की सूचना मिलते ही गढ़वा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पलामू जिले के रेड़मा इलाके में छापेमारी कर नवजात को सुरक्षित बरामद कर लिया। और कार्रवाई के दौरान बच्चे को खरीदने वाली एक महिला को भी गुरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
पलामू से बरामद हुआ नवजात
जानकारी के मुताबिक, डंडा प्रखंड के चप्परदगा गांव निवासी ने शनिवार को अपने नवजात शिशु को बेच दिया था। इसकी सूचना मिलने पर डंडा थाना प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेदिनीनगर क्षेत्र में छापेमारी कर बच्चे को बरामद किया। इसके बाद नवजात को बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया गया।
Read more- रांची में बढ़ा पारा, लोगों को मिली राहत, पर इन जिलों में अभी भी ठंड का कहर
58 हजार में किया गया सौदा
इस मामले को लेकर थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि बच्चे की कीमत दो लाख रुपये तय की गई थी, लेकिन बच्चे के पिता को 58 हजार रुपये ही मिले थे। पिता ने पुलिस को बताया कि उसके पहले से तीन बच्चे हैं और यह चौथा बच्चा था। आर्थिक तंगी और दबाव के चलते उसने लालच में आकर बच्चे को बेच दिया।
दंपती से पूछताछ, बच्चे का इलाज जारी
बच्चे को बेचने वाले दंपती को भी थाना बुलाकर पूछताछ जारी है। वहीं, CWC सदस्य के अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात पुलिस द्वारा नवजात शिशु CWC को सौंपा गया। सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को गढ़वा के सदर अस्पताल भेजा गया है, ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या का समय पर इलाज हो सके। बताया गया है कि बच्चे की मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
Read more- Holiday Alert: 2026 में 34 दिन की छुट्टी! झारखंड का अवकाश कैलेंडर जारी
पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और मानव तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।








