Dhanbad: बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित बसेरा कॉम्प्लेक्स में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से ठगों ने चतुराई से ठगी कर ली। ठगों ने झांसे में लेकर महिला के सोने के गहने उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़िता के पुत्र सूरज जिंदल ने बताया कि उनकी मां पूजा करने मंदिर गई थीं। लौटने के दौरान शाम करीब पांच बजे दो अज्ञात युवक उनके पास आए और घर की परेशानियों से मुक्ति का उपाय बताने का झांसा दिया। उन्होंने कहा कि गहनों पर “मंत्र सिद्धि” करनी होगी और महिला से सोने की चूड़िया और अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग महिला से कहा कि बिना पीछे मुड़े 80 कदम चलें। जैसे ही महिला आगे बढ़ीं, दोनों ठग फरार हो गए। कुछ देर बाद एक तीसरा व्यक्ति बाइक लेकर आया और तीनों धनसार की ओर भाग निकले।
चोरी गए गहनों का वजन लगभग 30 से 40 ग्राम बताया गया है, जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। बैंक मोड़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर ठगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









