भारत गौरव ट्रेन यात्रा 2025: दक्षिण भारत के पांच प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए विशेष पैकेज
IRCTC एक बार फिर तीर्थयात्रियों के लिए आध्यात्मिक यात्रा का सुनहरा अवसर लेकर आया है। 27 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही भारत गौरव पर्यटक ट्रेन दक्षिण भारत के पवित्र स्थलों की यात्रा कराएगी।
इस यात्रा में श्रद्धालु तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम (ज्योतिर्लिंग), मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन (ज्योतिर्लिंग) के दर्शन कर सकेंगे।
यात्रा मार्ग और स्टेशन
यह ट्रेन भागलपुर से रवाना होकर जसीडीह, मधुपुर, सुजलपुर, बराकार, धनबाद, बोकारो, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, चांपा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग होते हुए दक्षिण भारत की यात्रा पर जाएगी।
किराया और पैकेज विवरण
| श्रेणी | किराया प्रति व्यक्ति |
| स्लीपर इकॉनॉमी | ₹22,760 |
| 3AC स्टैंडर्ड | ₹39,990 |
इस यात्रा में शामिल सुविधाएं:
- आरामदायक एलएचबी कोच में रेल यात्रा
- ऑनबोर्ड व ऑफबोर्ड शाकाहारी भोजन
- एसी बसों से स्थानीय दर्शन
- होटल में रात्रि विश्राम
- टूर एस्कॉर्ट और सुरक्षा स्टाफ
- यात्रा बीमा व हाउसकीपिंग
- कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल
यात्रा की अंतिम तिथि
इस भारत गौरव यात्रा का समापन 07 अगस्त 2025 को होगा।
बुकिंग कैसे करें?
- ऑफिस: IRCTC कोलकाता कार्यालय, 41 Shakespeare Sarani, Duckback House, 5वीं मंजिल, कोलकाता-700017
- ऑनलाइन: irctctourism.com
- एजेंट: अधिकृत IRCTC एजेंट्स के माध्यम से












