Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखा जा रहा है. दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती 81 वर्षीय शिबू सोरेन की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उनकी देखभाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है.
शिबू सोरेन की हालत पहले की तुलना में काफी बेहतर
झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि शिबू सोरेन की हालत पहले की तुलना में काफी बेहतर है और जल्द ही उनकी सेहत में सुधार होने की उम्मीद है. शिबू सोरेन को 19 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और किडनी संबंधी गंभीर समस्याओं के कारण आईसीयू में रखा गया था.
read more- रांची में जल्द दौड़ेगी सुपरफास्ट फ्लैशचार्जिंग इलेक्ट्रिक बस, किराया भी डीजल से 30% सस्ता – जानिए इसकी खासियत
सर गंगा राम अस्पताल के न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ उनकी निगरानी में हैं. झारखंड में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थनाएं की जा रही हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने पिता की तबीयत पर लगातार नजर रखे हुए हैं.












