Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

बिहार में बवाल! राहुल-तेजस्वी सड़क पर, ट्रेनें रोकीं, हाईवे जाम– मतदाता सूची को लेकर मचा हड़कंप

July 9, 2025
in Breaking News, बिहार
A A
बिहार में बवाल! राहुल-तेजस्वी सड़क पर
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar News: बिहार में बुधवार को महागठबंधन के आह्वान पर बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ हो रहे इस विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्षी गठबंधन के सभी प्रमुख नेता सड़क पर उतर आए हैं।

पटना में राहुल और तेजस्वी का मार्च

पटना में राहुल गांधी के आगमन के बाद तेजस्वी यादव के साथ वह इनकम टैक्स गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ और शहीद स्मारक होते हुए चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च कर रहे हैं। उनके साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। तेजस्वी ने कहा, “आज पूरा बिहार बंद है, चुनाव आयोग ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश चल रही है।”

रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन, ट्रेनों का संचालन बाधित

पटना के सचिवालय हॉल्ट स्टेशन पर पप्पू यादव के समर्थकों ने रेल ट्रैक पर प्रदर्शन कर दिया। कार्यकर्ताओं ने न केवल ट्रैक जाम किया बल्कि एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया और कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

read more- झारखंड में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, 4 जिलों में वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी

NH-31 पर जाम, आवागमन ठप

राज्य के बाढ़ अनुमंडल में राजद कार्यकर्ताओं ने NH-31 को जलगोविंद चौक के पास जाम कर दिया। इससे पूरे क्षेत्र में यातायात ठप हो गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शेखपुरा और अन्य जिलों में उग्र विरोध

शेखपुरा में राजद विधायक विजय सम्राट ने कॉलेज मोड़ पर समर्थकों के साथ सड़क जाम किया। टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया और चुनाव आयोग व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

विपक्ष का आरोप: “मतदाता अधिकारों पर हमला”

राजद, कांग्रेस, CPI, भाकपा माले और विकासशील इंसान पार्टी जैसे घटक दलों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर गरीब, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के नाम मतदाता सूची से हटा रहा है, ताकि उन्हें मतदान से वंचित किया जा सके।

read more- झारखंड में शराब संकट! 500 करोड़ की बकाया राशि के चलते ब्रांडेड बोतलें गायब, बार मालिकों की रातों की नींद उड़ी!

प्रशासन सतर्क, अतिरिक्त बल तैनात

राज्यभर में अशांति और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सचिवालय हॉल्ट, बाढ़, शेखपुरा समेत कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बंद का असर

  • पटना, शेखपुरा, बाढ़, समस्तीपुर, दरभंगा और गया में प्रदर्शन
  • रेल और सड़क यातायात प्रभावित
  • सरकारी कार्यालयों और निजी संस्थानों में हाजिरी कम
  • स्कूल-कॉलेजों की उपस्थिति भी प्रभावित

 

Related Posts

रणवीर सिंह का बहिष्कार? Don 3 छोड़ने पर FWICE का बड़ा एक्शन | Bollywood Controversy Explained
Breaking News

Don 3 छोड़ी… अब पूरा बॉलीवुड रणवीर सिंह के खिलाफ?

May 25, 2026
Thumbnail showing Aaryan Kelvin Instagram account suspended news with Instagram ID error screen and creator Aman Pandit from Dhanbad Jharkhand
Breaking News

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

May 25, 2026
जामताड़ा में तेज रफ्तार का कहर-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत
झारखंड

जामताड़ा में तेज रफ्तार का कहर-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

May 25, 2026
Next Post
पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही इंडिगो फ्लाइट से टकराया पक्षी,

पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही इंडिगो फ्लाइट से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

झारखंड में मानसून की विदाई: 12-14 अक्टूबर तक पूरी तरह से होगी वापसी

झारखंड में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, 4 जिलों में वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रणवीर सिंह का बहिष्कार? Don 3 छोड़ने पर FWICE का बड़ा एक्शन | Bollywood Controversy Explained

Don 3 छोड़ी… अब पूरा बॉलीवुड रणवीर सिंह के खिलाफ?

May 25, 2026

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वार्ड पार्षदों संग नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर की विस्तृत चर्चा

Lohardaga:देवनद-दामोदर महोत्सव में गूंजा नदी संरक्षण का संदेश, चूल्हापानी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार

अधिकारी दिमाग से ही नहीं, दिल से भी सोचें-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा संदेश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra