Rahul Gandhi meets Shibu soren: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक एवं आदिवासी समाज के शीर्ष नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात की.
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखा जा रहा है. दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती 81 वर्षीय शिबू सोरेन की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उनकी देखभाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है.
read more: राजस्थान के चूरू में वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश, दो जवान शहीद
स्वास्थ्य की ली जानकारी
राहुल गांधी ने अस्पताल में भर्ती गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों से चर्चा कर उनके इलाज की स्थिति के बारे में पूछा. उन्होंने गुरुजी की कुशलता की कामना करते हुए कहा कि देश के आदिवासी समाज और झारखंड की राजनीति में शिबू सोरेन का योगदान अमूल्य है, और पूरा देश उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है. गौरतलब है कि 80 वर्षीय सोरेन पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और उन्हें नियमित देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.












