Bollywood news: विक्रम भट्ट की आगामी फिल्म Haunted 3D: Ghosts of the Past भारतीय सिनेमा में एक बार फिर शुद्ध हॉरर की वापसी का संकेत है. यह फिल्म एक रहस्यमयी हवेली की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहाँ अतीत की अधूरी कहानियाँ वर्तमान को भय और भ्रम के जाल में उलझा देती हैं.
डर करेंगे महसूस
पूरी फिल्म 3D तकनीक में शूट की गई है जिससे दर्शक न केवल दृश्य देखेंगे, बल्कि उन्हें महसूस भी करेंगे. मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे की नई जोड़ी इस डरावनी यात्रा में मुख्य भूमिका निभाएगी. विक्रम भट्ट का उद्देश्य हॉरर शैली को उसकी मूल आत्मा के साथ फिर से प्रस्तुत करना है, जिसमें कॉमेडी या सस्पेंस का मिश्रण नहीं होगा.
read more: “मैं घायल हूँ, इसलिए घातक हूँ” रणवीर सिंह की इस लाइन से सोशल मीडिया पर मची सनसनी
संगीत और डिजाईन को विशेष रूप से किया तैयार
फिल्म के संगीत और साउंड डिज़ाइन को विशेष रूप से ऐसा तैयार किया गया है कि दर्शक थिएटर में सिहर उठें. Haunted 3D: Ghosts of the Past 26 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी और इसकी पहली झलक से ही यह साफ है कि विक्रम भट्ट डर को एक बार फिर गंभीरता से परिभाषित करने जा रहे हैं.













