Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

मोहन भागवत की ‘75 साल रिटायरमेंट’ टिप्पणी पर सियासत गरम, असल में किसके शब्द थे यह बयान?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की हालिया टिप्पणी पर सियासी गलियारों में हलचल तेज है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने दावा किया कि भागवत ने 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट की बात कहकर अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संकेत दिया है।

July 12, 2025
in देश
A A
Politics heated up over Mohan Bhagwat's '75 years retirement' comment, whose words were these statements actually?

Politics heated up over Mohan Bhagwat's '75 years retirement' comment, whose words were these statements actually?

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की हालिया टिप्पणी पर सियासी गलियारों में हलचल तेज है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने दावा किया कि भागवत ने 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट की बात कहकर अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संकेत दिया है। दिलचस्प बात यह है कि भागवत स्वयं इस साल 11 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे, जबकि पीएम मोदी 17 सितंबर को 75 वर्ष के होंगे।

हालांकि, पूरे बयान को ध्यान से सुनने पर साफ हो जाता है कि वायरल हो रही ‘75 साल रिटायरमेंट’ की बात मोहन भागवत के अपने शब्द नहीं हैं। दरअसल, यह टिप्पणी संघ के दिवंगत वरिष्ठ प्रचारक मोरोपंत पिंगले की है, जिसका जिक्र भागवत ने नागपुर में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में किया था।

मोहन भागवत ने क्या कहा?

नागपुर में ‘मोरोपंत पिंगले: द आर्किटेक्ट ऑफ हिंदू रिसर्जेंस’ पुस्तक के विमोचन समारोह में मोहन भागवत ने मोरोपंत पिंगले के जीवन से जुड़े कई किस्सों का जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने कहा:

“वृंदावन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक थी। वहां मोरोपंत पिंगले के 75वें जन्मदिन पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस पर पिंगले ने कहा, ‘75 साल की शॉल जब ओढ़ाई जाती है तो उसका अर्थ यह होता है कि आपने बहुत किया, अब दूसरों को मौका दिया जाए।’”

भागवत ने स्पष्ट किया कि यह विचार मोरोपंत पिंगले का था और उन्होंने इसे अपने लिए या किसी और के लिए नहीं कहा।

मोरोपंत पिंगले: रामजन्मभूमि आंदोलन के रणनीतिकार

मोरोपंत पिंगले का आरएसएस में विशेष योगदान रहा। वह रामजन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख रणनीतिकार थे, लेकिन हमेशा पृष्ठभूमि में रहकर काम किया। भागवत ने कहा:

“मोरोपंत जी पूर्ण निस्वार्थता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और कभी व्यक्तिगत महत्त्वाकांक्षा नहीं दिखाई। उन्होंने अशोक सिंघल को आगे कर आंदोलन का नेतृत्व कराया।”

1977 के चुनाव पर पिंगले की भविष्यवाणी

भागवत ने एक किस्सा साझा किया कि आपातकाल के बाद 1977 में जब चुनाव पर चर्चा हो रही थी, तब पिंगले ने कहा था:

“अगर सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाएं तो लगभग 276 सीटें जीती जा सकती हैं।”

वास्तव में चुनाव परिणाम आने पर विपक्ष को 276 सीटें ही मिलीं। इसके बावजूद पिंगले ने इसका कोई श्रेय नहीं लिया।

सोशल मीडिया पर क्यों मचा हंगामा?

भागवत के भाषण के इस अंश को काटकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे यह भ्रम फैल गया कि उन्होंने पीएम मोदी को 75 साल की उम्र में सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दिया है। जबकि असलियत में यह उद्धरण मोरोपंत पिंगले का था।मोहन भागवत ने 75 साल में रिटायरमेंट का विचार अपने लिए या किसी अन्य नेता के लिए नहीं रखा था। यह टिप्पणी मोरोपंत पिंगले के जीवन और उनके विचारों पर आधारित थी। राजनीतिक हलकों में इस बयान को पीएम मोदी से जोड़ना और उसे उनकी सलाह बताना सही संदर्भ के बिना किया गया विश्लेषण प्रतीत होता है।

 

 

Related Posts

CJP Protest thumbnail featuring Cockroach Janta Party logo, Gen Z protesters, Supreme Court visual, and viral cockroach protest posters in dramatic news style.
Breaking News

आखिर क्या है Cockroach Janta Party (CJP )? CJI के ‘cockroach’ वाले बयान ने क्यों भड़काई Gen Z

May 19, 2026
Breaking News: Yogi Adityanath said – Namaz on the road will not be tolerated, action will be taken.
Breaking News

Breaking News: Yogi Adityanath बोले- सड़क पर नमाज़ बर्दाश्त नहीं, होगी कार्रवाई

May 18, 2026
Share Market Today: रुपया हुआ कमजोर, पहली बार 96 के पार पहुंचा डॉलर- क्रूड ऑयल $111 के पार
व्यापार

Share Market Today: रुपया हुआ कमजोर, पहली बार 96 के पार पहुंचा डॉलर- क्रूड ऑयल $111 के पार

May 18, 2026
Next Post
शिव नाम से गूंजी पूरी नगरी:11 जुलाई को देवघर में श्रावणी मेला का हुआ शुभारंभ,पहले ही दिन पर भारी मात्रा में लोगों की उमड़ी भीड़

शिव नाम से गूंजी पूरी नगरी:11 जुलाई को देवघर में श्रावणी मेला का हुआ शुभारंभ,पहले ही दिन पर भारी मात्रा में लोगों की उमड़ी भीड़

पटना एयरपोर्ट की बढाई गई सुरक्षा: 20 जुलाई तक एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की दी गई धमकी

पटना एयरपोर्ट की बढाई गई सुरक्षा: 20 जुलाई तक एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Dhanbad: Attempted Robbery of Man Returning from Bank; Two Accused Arrested Thanks to Vigilance of Locals

Dhanbad में बैंक से लौट रहे व्यक्ति से छिनतई की कोशिश, स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो आरोपी गिरफ्तार

May 19, 2026

Lohardaga में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थार वाहन समेत 10 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

आदेश सुप्रीम कोर्ट का, लेकिन Ranchi में नहीं दिख रहा असर; शेल्टर होम योजना अधर में, आवारा कुत्तों का आतंक जारी

Bread Price Hike: महंगाई का झटका, ब्रेड के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानिए अब क्या हैं नई कीमतें

Breaking News: Hotwar Jail Case में झालसा-डालसा की जांच तेज, पीड़िता ने टीम के समक्ष लगाए गंभीर आरोप

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra