रविवार, नवम्बर 29, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

संदिग्ध ट्रक का पीछा कर रहे थे… तेज रफ्तार कंटेनर ने झारखंड पुलिस जवान की ले ली जान!

मांडू में गश्ती के दौरान सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के जवान रमाशंकर पांडे की मौत। डीजल तस्करी की सूचना पर कार्रवाई कर रही थी पुलिस।

जुलाई 12, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Were chasing a suspicious truck… a speeding container took the life of a Jharkhand Police Jawan!

Were chasing a suspicious truck… a speeding container took the life of a Jharkhand Police Jawan!

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Jharkhand:  झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के जवान रमाशंकर पांडे की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब पुलिस गश्ती दल डीजल तस्करी के शक में एक संदिग्ध ट्रक का पीछा कर रहा था।

Table of Contents

Toggle
  • डीजल चोरी की सूचना के बाद शुरू हुई थी कार्रवाई
  • पलामू के रहने वाले थे शहीद जवान
  • 1 महीने में दूसरी ऐसी घटना
  • वरिष्ठ अधिकारियों ने जताया शोक

हादसा रात लगभग 2 बजे हुआ। चरही थाना में पदस्थापित रमाशंकर पांडे अपने दल के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे, जिसे रोकने की कोशिश नाकाम होने पर मांडू पुलिस को सूचना दी गई। मांडू थाना के जवानों ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक चालक बैरिकेड तोड़ते हुए फरार हो गया। इसी दौरान हजारीबाग की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर (नंबर HR 55AW 8289) ने रमाशंकर पांडे को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

📌 यह भी पढ़ें:
  • Breaking News: बजरा देवकमल हॉस्पिटल के पास हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार दो युवकों की मौत
  • अभिषेक भारती की रिहाई की मांग को लेकर लोकभवन के सामने भाजयुमो का प्रदर्शन, भूषण बाड़ा पर कार्रवाई की मांग
  • झारखंड स्थापना दिवस प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना RIMS-2 का 3D मॉडल, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की दिखी परिकल्पना
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

डीजल चोरी की सूचना के बाद शुरू हुई थी कार्रवाई

हजारीबाग सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने बताया कि चरही पुलिस को ट्रक में डीजल चोरी की सूचना मिली थी। गश्ती दल ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और भाग निकला। इसके बाद मांडू थाना को अलर्ट किया गया। पुलिस ने ट्रक और कंटेनर दोनों को जब्त कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

पलामू के रहने वाले थे शहीद जवान

रमाशंकर पांडे पलामू जिला के विश्रामपुर क्षेत्र के निवासी थे और कई वर्षों से चरही थाना में पदस्थापित थे। उनके निधन की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस लाइन लाया गया, जहां शहीद रमाशंकर पांडे को पुलिसकर्मियों और वरीय अधिकारियों ने अंतिम सलामी दी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

1 महीने में दूसरी ऐसी घटना

गौरतलब है कि ठीक एक महीने पहले, 21 जून को हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान जवान नंदलाल ठाकुर की भी एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। उस मामले में भी आरोपी अब तक फरार हैं। महज एक महीने के भीतर ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों की सड़क हादसों में यह दूसरी मौत है, जिससे पुलिस महकमे में आक्रोश और शोक का माहौल है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने जताया शोक

हजारीबाग पुलिस के वरीय अधिकारियों ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

20 रुपये मांगने के विवाद में पत्थर से कुचलकर हत्या, शव के पास बैठा मिला आरोपी
हजारीबाग Hazaribagh

20 रुपये मांगने के विवाद में पत्थर से कुचलकर हत्या, शव के पास बैठा मिला आरोपी

नवम्बर 29, 2026
रामगढ़ हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख-परिजनों को 2 लाख सहायता की घोषणा
रामगढ़ Ramgarh

रामगढ़ हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख-परिजनों को 2 लाख सहायता की घोषणा

नवम्बर 29, 2026
सरायकेला के कपाली में तीन राउंड फायरिंग, युवक की हालत नाजुक-एक आरोपी गिरफ्तार
सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan

सरायकेला के कपाली में तीन राउंड फायरिंग, युवक की हालत नाजुक-एक आरोपी गिरफ्तार

नवम्बर 29, 2026
Next Post
एक ठग जिसने इंडिया को ही बेच डाला – जानिए नटवरलाल की असली दास्तान!

एक ठग जिसने India को ही बेच डाला– जानिए नटवरलाल की पूरी कहानी!

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से मिलेगा सीधा मुआवज़ा, जानिए किन किसानों को इस योजना का मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से मिलेगा सीधा मुआवज़ा, जानिए किन किसानों को इस योजना का मिलेगा लाभ

20 रुपये मांगने के विवाद में पत्थर से कुचलकर हत्या, शव के पास बैठा मिला आरोपी

20 रुपये मांगने के विवाद में पत्थर से कुचलकर हत्या, शव के पास बैठा मिला आरोपी

नवम्बर 29, 2026

खरमास 2026: 16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास, जानें विवाह पर रोक, जरूरी नियम और पूजा के उपाय

‘दिल के थिएटर में 200 करोड़ मारूंगी पिया’ गाने पर बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल

दिसंबर में कब रखा जाएगा साल का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें सोम प्रदोष की तारीख और महत्व

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का बड़ा ऐलान, परिवार से खत्म किया रिश्ता, मां और बड़े भाई के लिए जान देने की कही बात

रामगढ़ हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख-परिजनों को 2 लाख सहायता की घोषणा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts