Koderma news: मंगलवार देर रात को धनबाद के झुमरी तिलैया पूर्व मध्य रेलवे में एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. लगातार तेज़ बारिश होने के कारण बसकटवा और यदुग्राम स्टेशन के बिच भूस्खलन हो गया. जिसके बाद से ट्रेन्स का आवा जाहि बंद कर दिया गया.
देर रात भूस्खलन की आई सुचना
रात को लगभग 11 बजे तक भूस्खलन होने की सुचना धनबाद के सामान्य नियंत्रण कार्यालय से दी गई. घटना की सुचना मिलते ही राहत बचाव कारी घटना स्थल पर पहुच गए और साथ ही उस ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी भी ट्रेन की सुरक्षा के लिए पहुच गए. कर्मचारी के साथ साथ सुरक्षा बल के उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार और गझंदी क्षेत्र के रेल के अधिकारी सब भी घटना पर मौजूद रहे थे.
3 बजे तक चला राहत कार्य
राहत का काम बुधवार 3 बजे तक चला था. भारी बारिश होने के बाद भी राहता के काम को नहीं रोका गया और वहां मौजूद कर्मचारियों ने भी बताया की जब तक काम चला तब तक उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार और गझंदी क्षेत्र के रेल के अधिकारी सब भी घटना पर मौजूद रहे थे.












