Breaking News: राजधानी रांची में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पंडरा ओपी क्षेत्र के देवकमल हॉस्पिटल के पास बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौ*त हो गई।
मृतकों की पहचान बनहौरा गांव निवासी अमन बारला और आशीष तिर्की के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पंडरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आखिर यह हादसा कैसे हुआ और टक्कर के पीछे क्या वजह रही, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। वहीं, दो युवकों की असमय मौत से उनके गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.






