Bollywood news: पताल लोक ,द भूतनी और पंचायत जैसे सीरीज में काम कर चुके अभिनेता आसिफ खान को आया दिल का दौरा. जानकारी के मुताबिक़ एक्टर को दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था और फ़िलहाल उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है.जानकारी के अनुसार एक्टर की हालत अभी स्थिर है और साथ ही डॉक्टर उन्हें कुछ दिन में डिस्चार्ज भी कर सकते है.
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
एक्टर अभी 34 साल के है और ऐसे में दिल का दौरा चिंता का विषय बन जाता है. आसिफ ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा की ”बीते 36 घंटो में मैंने ये जान लिया है की ज़िन्दगी बहुत छोटी है और एक भीं दिन जाया नहीं करना चाहिए, जो है जितना है उसके लिए खुश रहो और याद रखो कौन तुम्हारे लिए ज़रूरी है और उनको प्यार करो. ज़िन्दगी एक खुबसूरत तोहफ़ा है जो सबको नहीं मिलती”.
read more: कोडरमा में एक बड़ा ट्रेन हादसा टला, 3 बजे तक चला राहत बचाव कार्य
दूसरा स्टोरी में उन्होंने लिखा की ”मेरी तबियत ठीक नहीं चल रही जिसके कारण मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा पर अब मै ठीक हो रहा हूँ”. साथ ही उन्होंने अपने प्रशंको के प्रेम और इस समय में प्राथना करने के लिए धन्यवाद किया.













