Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

नाटो चीफ की भारत को कड़ी चेतावनी: रूस के साथ व्यापार जारी रखने पर 100% सेकंडरी टैरिफ की धमकी

नाटो के नए महासचिव मार्क रूटे ने भारत, चीन और ब्राजील को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इन देशों ने रूस के साथ व्यापारिक संबंध जारी रखे तो उन्हें गंभीर आर्थिक प्रतिबंधों (Secondary Sanctions) का सामना करना पड़ सकता है।

July 16, 2025
in देश
A A
NATO chief's stern warning to India: Threat of 100% secondary tariff if it continues to trade with Russia

NATO chief's stern warning to India: Threat of 100% secondary tariff if it continues to trade with Russia

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। नाटो के नए महासचिव मार्क रूटे ने भारत, चीन और ब्राजील को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इन देशों ने रूस के साथ व्यापारिक संबंध जारी रखे तो उन्हें गंभीर आर्थिक प्रतिबंधों (Secondary Sanctions) का सामना करना पड़ सकता है। खास बात यह है कि ये तीनों देश ब्रिक्स (BRICS) समूह के सदस्य हैं और रूस के ऊर्जा संसाधनों के बड़े खरीदार भी हैं।

रूटे ने अमेरिकी सीनेटरों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, “अगर आप चीन के राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री या ब्राजील के राष्ट्रपति हैं और रूस का तेल व गैस खरीदना जारी रखते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि मॉस्को में बैठे व्यक्ति (पुतिन) शांति वार्ता को गंभीरता से नहीं लेते हैं। ऐसे में मैं 100 प्रतिशत सेकंडरी टैरिफ लगा दूंगा।”

 पुतिन को फोन करने की अपील

नाटो चीफ ने भारत, चीन और ब्राजील के नेताओं से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर शांति वार्ता को लेकर दबाव डालने की अपील की। उन्होंने कहा, “कृपया व्लादिमीर पुतिन को फोन करें और कहें कि उन्हें शांति वार्ता को गंभीरता से लेना होगा, वरना इसके परिणाम भारत, ब्राजील और चीन के लिए बड़े पैमाने पर होंगे।”

 ट्रंप भी कर चुके हैं चेतावनी

रूटे की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और उसके व्यापारिक साझेदारों पर 100% सेकंडरी टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसके साथ ही व्हाइट हाउस ने नाटो के जरिए यूक्रेन को नए हथियारों की आपूर्ति की भी मंजूरी दी, जिसमें पैट्रियट मिसाइल सिस्टम जैसे उन्नत हथियार शामिल हैं।

 भारत का रुख क्या है?

भारत पहले भी साफ कर चुका है कि वह अपने व्यापारिक और ऊर्जा संबंधों को “राष्ट्रीय हित” को ध्यान में रखते हुए संचालित करता है। विदेश मंत्रालय कई बार यह कह चुका है कि रूस के साथ तेल और गैस आयात का फैसला भारत की ऊर्जा जरूरतों और आर्थिक स्थिरता के आधार पर किया गया है।

 

 

Related Posts

CJP Protest thumbnail featuring Cockroach Janta Party logo, Gen Z protesters, Supreme Court visual, and viral cockroach protest posters in dramatic news style.
Breaking News

आखिर क्या है Cockroach Janta Party (CJP )? CJI के ‘cockroach’ वाले बयान ने क्यों भड़काई Gen Z

May 19, 2026
Breaking News: Yogi Adityanath said – Namaz on the road will not be tolerated, action will be taken.
Breaking News

Breaking News: Yogi Adityanath बोले- सड़क पर नमाज़ बर्दाश्त नहीं, होगी कार्रवाई

May 18, 2026
Share Market Today: रुपया हुआ कमजोर, पहली बार 96 के पार पहुंचा डॉलर- क्रूड ऑयल $111 के पार
व्यापार

Share Market Today: रुपया हुआ कमजोर, पहली बार 96 के पार पहुंचा डॉलर- क्रूड ऑयल $111 के पार

May 18, 2026
Next Post
यमन में भारतीय नागरिक निमिषा की तत्काल में सज़ा टली,

यमन में भारतीय नागरिक निमिषा की तत्काल में सज़ा टली, जानिए आज क्यों नहीं दी गई फांसी

नामकुम ग्रिड लूटकांड पर बिजलीकर्मियों का आक्रोश, सुरक्षा की माँग पर अड़े

नामकुम ग्रिड लूटकांड पर बिजलीकर्मियों का आक्रोश, सुरक्षा की माँग पर अड़े

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Two smugglers arrested with brown sugar in Lohardaga, 10 grams of narcotic substance seized along with Thar vehicle

Lohardaga में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थार वाहन समेत 10 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

May 19, 2026

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

आदेश सुप्रीम कोर्ट का, लेकिन Ranchi में नहीं दिख रहा असर; शेल्टर होम योजना अधर में, आवारा कुत्तों का आतंक जारी

Bread Price Hike: महंगाई का झटका, ब्रेड के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानिए अब क्या हैं नई कीमतें

Breaking News: Hotwar Jail Case में झालसा-डालसा की जांच तेज, पीड़िता ने टीम के समक्ष लगाए गंभीर आरोप

मंत्री Irfan Ansari ने की Rahul Gandhi से मुलाकात

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra