Valentine’s Day: हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, वैलेंटाइन डे को प्यार, रोमांस और रिश्तों का सबसे खास दिन माना जाता है। इस साल भी यह दिन दुनिया भर में प्यार और रोमांस के साथ मनाया जा रहा है। वैलेंटाइन के मौके पर लोग अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए गिफ्ट, फूल और प्यार भरे संदेश देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वेलेंटाइन डे असल में एक संत के बलिदान से जुड़ा है, तो आइए वैलेंटाइन डे की शुरुआत कब और किसने की थी जानते हैं।
Valentine’s Day : संत वैलेंटाइन कौन थे
वैलेंटाइन डे की शुरुआत संत वैलेंटाइन (Saint Valentine) से जुड़ी हुई है, संत वैलेंटाइन तीसरी शताब्दी में एक रोमन पादरी थे। इतिहास के अनुसार, रोम के इस पादरी संत वैलेंटाइन ने प्रेम और विवाह के अधिकार के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था।
Valentine’s Day : संत वैलेंटाइन को जेल क्यों जाना पड़ा
रोम के सम्राट क्लॉडियस को लगता था कि शादीशुदा सैनिक अच्छे योद्धा नहीं होते, सम्राट का मानना था कि सैनिक प्यार करने लगेंगे, तो इससे उनका ध्यान भटक सकता है, वहीं अकेले रहकर वह बेहतर लड़ सकते हैं। जिसके वजह से उसने सैनिकों की शादी पर रोक लगा दी। लेकिन संत वैलेंटाइन ने इस आदेश को नहीं माना और इसका विरोध किया। संत वैलेंटाइन ने चोरी-छिपे प्रेमियों की शादी करवानी शुरू कर दी। एक दिन यह बात सम्राट तक पहुंच गई, संत वैलेंटाइन को पकड़ लिया गया और जेल में डाल दिया गया। 269 ई. में 14 फरवरी को उन्हें मौत की सजा दी गई।
संत वेलेंटाइन ने प्रेम और विवाह के अधिकार के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था, लोगों का मानना था की उन्होंने दुनिया को प्यार का संदेश देने के लिए अपने प्राणों की बलि दी है, इसलिए 14 फरवरी को प्यार के दिन के रूप में ही सेलिब्रेट किया जाना चाहिए। यहीं से वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई और इस दिन के बाद से ही रोम के साथ दुनियाभर में इस दिन को प्यार का दिन के रूप में मनाया जाने लगा।
वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत
वैलेंटाइन डे से पहले पूरा एक हफ्ता प्यार को डेडिकेट होता है, जिसे वैलेंटाइन वीक कहा जाता है इस पूरा सप्ताह को प्रेम सप्ताह के रूप में मनाया जाता है, जिसमें रोज़ डे, प्रपोज़ डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे भी शामिल हैं। इस सभी में वेलेंटाइन डे को सबसे खास माना जाता है, जिसे कई देशों में बड़े ही खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









