Sunday, May 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand News: अब हर शाम होगी खास-दूरदर्शन रांची लाया ‘तिकड़मबाज’ से लेकर ‘पगडंडियाँ’ तक 3 नए शो

February 13, 2026
in झारखंड, रांची
A A
Jharkhand News: अब हर शाम होगी खास-दूरदर्शन रांची लाया ‘तिकड़मबाज’ से लेकर ‘पगडंडियाँ’ तक 3 नए शो
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: क्षेत्रीय संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और गुणवत्तापूर्ण मनोरंजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए दूरदर्शन केंद्र रांची अपने दर्शकों के लिए तीन नए और विशिष्ट धारावाहिक प्रस्तुत करने जा रहा है। इन धारावाहिकों में हास्य, रहस्य–रोमांच और पारिवारिक संवेदनाओं का समृद्ध समावेश है, जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक अनुभव भी प्रदान करेंगे। ये तीनों धारावाहिक डीडी झारखंड पर निर्धारित समयानुसार प्रसारित किए जाएंगे।

सबसे पहले, दूरदर्शन केंद्र रांची द्वारा निर्मित नया पारिवारिक हास्य धारावाहिक ‘तिकड़मबाज’ शीघ्र ही दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। यह धारावाहिक प्रत्येक शनिवार रात्रि 8 बजे प्रसारित होगा। ‘तिकड़मबाज’ समाज के विभिन्न पहलुओं को हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज़ में प्रस्तुत करते हुए दर्शकों को हँसी और आनंद का भरपूर अनुभव कराएगा।

इसकी कहानी और प्रस्तुति में स्थानीय संस्कृति और परिवेश की सशक्त झलक देखने को मिलेगी। धारावाहिक में अजय मलकानी, अभिनव आरोही, लिशा वर्मा, शंकर पाठक, मनोज सहाय, मोनिता सिन्हा, जयशंकर मिश्रा, परवेज कुरैशी, सुमन कुमारी, सलोनी तिर्की, दीपक चौधरी और कुणाल भारती जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से इसे जीवंत बनाया है। इस धारावाहिक के निर्देशक पंकज कुमार, वीडियो एडिटर सुमित सिन्हा, डीओपी सुमित सचदेवा, कार्यकारी निर्माता अमित कुमार तथा निर्माता सुधीर कुमार हैं।

रोमांचक सस्पेंस–थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘अखड़ा 0 KM की होगी शुरुआत

इसके साथ ही, दूरदर्शन केंद्र रांची दर्शकों के लिए एक रोमांचक सस्पेंस–थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘अखड़ा 0 KM’ भी प्रस्तुत करने जा रहा है, जिसका प्रसारण प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 8 बजे किया जाएगा। यह वेब सीरीज़ रहस्यों की परतों में छिपी एक ऐसी कहानी है, जो जनजातीय समाज के अनसुने, अनदेखे और अनछुए पहलुओं को उजागर करती है। परंपरा और आधुनिकता के बीच की अनकही टकराहट को दर्शाती यह श्रृंखला न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि संस्कृति, पहचान और संवाद की एक रोमांचक यात्रा भी है।

इसी क्रम में, दूरदर्शन केंद्र रांची एक नया पारिवारिक धारावाहिक ‘पगडंडियाँ’ भी प्रस्तुत कर रहा है। यह धारावाहिक मिट्टी की खुशबू से जुड़ी भावनाओं, पारिवारिक मूल्यों और बदलते समय की चुनौतियों को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। ‘पगडंडियाँ’ दो पीढ़ियों के बीच बदलती सोच, परिस्थितियों और जरूरतों की मार्मिक कहानी है, जो दर्शाती है कि जीवन की छोटी-छोटी राहों पर चलकर ही परिवार और रिश्तों की सच्ची खुशहाली प्राप्त की जा सकती है।

नोंक-झोंक, स्मृतियों और भावनात्मक प्रसंगों के माध्यम से यह धारावाहिक समाज और परिवार में समय के साथ होने वाले परिवर्तनों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है, जिसका प्रसारण प्रत्येक रविवार रात्रि 8 बजे किया जाएगा। धारावाहिक में सुरजीत सिंह, ज्योति गुप्ता, मलय मिश्रा, विक्रम, चन्दा कुमारी व नैना लकड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

दूरदर्शन केंद्र रांची को पूर्ण विश्वास है कि ये तीनों धारावाहिक-‘तिकड़मबाज’, ‘अखड़ा 0 KM’ और ‘पगडंडियाँ’ दर्शकों के बीच विशेष लोकप्रियता प्राप्त करेंगे और उन्हें मनोरंजन, रोमांच तथा पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा एक समृद्ध अनुभव प्रदान करेंगे।

Related Posts

पलामू: शादीशुदा महिला से प्रेम पड़ा भारी, मौसा ने ही उतार दिया मौत के घाट-आरोपी गिरफ्तार
झारखंड

पलामू: शादीशुदा महिला से प्रेम पड़ा भारी, मौसा ने ही उतार दिया मौत के घाट-आरोपी गिरफ्तार

May 17, 2026
रांची में भारी जलसंकट, क्या बेंगलुरु जैसा होगा हाल? हाईकोर्ट की चेतावनी से बढ़ी चिंता
रांची

रांची में भारी जलसंकट, क्या बेंगलुरु जैसा होगा हाल? हाईकोर्ट की चेतावनी से बढ़ी चिंता

May 17, 2026
बाबूलाल के एक पत्र से आया भूचाल! होटवार जेल में महिला के यौन शोषण पर गंभीर आरोप
झारखंड

बाबूलाल के एक पत्र से आया भूचाल! होटवार जेल में महिला के यौन शोषण पर गंभीर आरोप

May 17, 2026
Next Post
Jharkhand Politics: ‘बैलेट पेपर’ के दौर में ‘बूथ कैप्चरिंग’ का डर, भाजपा पहुंची चुनाव आयोग के द्वार

Jharkhand Politics: 'बैलेट पेपर' के दौर में 'बूथ कैप्चरिंग' का डर, भाजपा पहुंची चुनाव आयोग के द्वार

Jharkhand Politics: झारखंड में अवैध तरीके से नियुक्त डीजीपी के अवैध संपत्ति की जांच हो, वेतन की हो वसूली-बाबूलाल मरांडी

Jharkhand Politics: झारखंड में अवैध तरीके से नियुक्त डीजीपी के अवैध संपत्ति की जांच हो, वेतन की हो वसूली-बाबूलाल मरांडी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

पलामू: शादीशुदा महिला से प्रेम पड़ा भारी, मौसा ने ही उतार दिया मौत के घाट-आरोपी गिरफ्तार

पलामू: शादीशुदा महिला से प्रेम पड़ा भारी, मौसा ने ही उतार दिया मौत के घाट-आरोपी गिरफ्तार

May 17, 2026

रांची में भारी जलसंकट, क्या बेंगलुरु जैसा होगा हाल? हाईकोर्ट की चेतावनी से बढ़ी चिंता

बाबूलाल के एक पत्र से आया भूचाल! होटवार जेल में महिला के यौन शोषण पर गंभीर आरोप

गुमला में खूंखार तेंदुए का आतंक-चैनपुर प्रखंड के कई गांवों में दहशत का माहौल

मेरे बाबू को छोड़ दो! धनबाद मेें प्रेमी को छुड़ाने के लिए टावर पर चढ़ गई प्रेमिका और फिर…

Hormuz strait:नया सिस्टम लागू करने जा रहा ईरान, अब होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को इस नियम का करना होगा पालन

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra