रांची : ओडिशा के फकीर मोहन स्वशासी महाविद्यालय में छात्रा सौम्यश्री बीसी की आत्महत्या के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस मामले को लेकर केंद्र और ओडिशा की भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला है। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि “देश एक बार फिर शर्मसार हुआ है।”
read more: भारी बारिश का कहर: पलामू में सभी स्कूल 17 जुलाई को बंद, अलर्ट पर प्रशासन
खोखला साबित हो चुकी है भाजपा
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे के साथ भाजपा सत्ता में आई थी, वह अब पूरी तरह खोखला साबित हो चुका है। इसके साथ ही, भाजपा अब भारतीय जनता पार्टी नहीं, बल्कि ‘बेटी जलाओ पार्टी’ बन चुकी है। उन्होंने सौम्यश्री के मामले का हवाला देते हुए कहा कि कॉलेज के एक शिक्षक के खिलाफ न केवल सौम्यश्री ने, बल्कि कुल 10 छात्रों ने यौन उत्पीड़न की शिकायतें की थीं। इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा छात्रा को ही दोषी ठहराया गया, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
read more: नामकुम ग्रिड लूटकांड पर बिजलीकर्मियों का आक्रोश, सुरक्षा की माँग पर अड़े
जहां भाजपा की सरकार वहां बहन बेटिया असुरक्षित
झामुमो महासचिव ने कहा कि घटना के बाद देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा तो पहुंचे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने हाथरस, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पहलवानों के मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा जहां-जहां सत्ता में है, वहां महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने पूर्व गृह राज्य मंत्री चिन्मयानंद के यौन उत्पीड़न मामले की याद दिलाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में भाजपा नेताओं को संरक्षण देना आम बात हो गई है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा प्रधानमंत्री खामोश हैं, और समाज आज यह सोचने पर मजबूर है कि जिस भी राज्य में भाजपा की सरकार है। वहां बहन-बेटियों की सुरक्षा आखिर कौन करेगा। भाजपा के दोहरे चरित्र को देश अब पहचान चुका है।
read more: चांडिल डैम का जलस्तर खतरे के करीब, 10 फाटक खोले गए; तटीय गांवों में बाढ़ की आशंका












