मंगलवार, जुलाई 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

भारी बारिश का कहर: पलामू में सभी स्कूल 17 जुलाई को बंद, अलर्ट पर प्रशासन

जुलाई 16, 2025
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News
A A
भारी बारिश का कहर: पलामू में सभी स्कूल 17 जुलाई को बंद, अलर्ट पर प्रशासन
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News– पलामू जिले में बीते 18-19 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. हालात की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त सह जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की अध्यक्ष समीरा एस ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति और आवश्यक कदमों पर विस्तृत चर्चा की गई.

Table of Contents

Toggle
  • 17 जुलाई को सभी स्कूल बंद
  • शहरी जलजमाव को लेकर निर्देश
  • स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश
  • आपदा से प्रभावितों को सहायता राशि
  • नदी के पास जाने पर रोक, पुलिस बल तैनात

17 जुलाई को सभी स्कूल बंद

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के मद्देनज़र 17 जुलाई को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. साथ ही, सभी बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखें और नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को ज़रूरत पड़ने पर चिह्नित सुरक्षित स्थानों पर शरण दें.

शहरी जलजमाव को लेकर निर्देश

शहर में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए उपायुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि मोटर पंप के ज़रिए पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए. इसके लिए एक विशेष टीम गठित करने को भी कहा गया है. पेड़ गिरने या अन्य आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

read more- रांची को जल्द मिलेगा एशिया के सबसे बड़े अस्पताल का तोहफा, देखिए ऐसा होगा रिम्स-2

स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश

सिविल सर्जन को बारिश के मौसम में फैलने वाली बीमारियों, खासकर डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा सांप काटने और जलजनित रोगों के मामलों में जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़-फूंक जैसी अंधविश्वासी प्रवृत्तियों को रोकने के लिए जनसंपर्क विभाग और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से सघन जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

आपदा से प्रभावितों को सहायता राशि

वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत विभिन्न आपदाओं में प्रभावित परिवारों को सहायता राशि स्वीकृत की गई है. इसमें शामिल हैं:

  • वज्रपात से मृत 9 व्यक्तियों के आश्रितों को ₹36 लाख
  • वज्रपात से मृत 2 पशुओं के लिए ₹69,500
  • नदी में डूबकर मृत 6 व्यक्तियों के परिजनों को ₹24 लाख
  • सर्पदंश से मृत 6 लोगों के आश्रितों को ₹24 लाख
  • सड़क हादसों में मृत 41 व्यक्तियों के परिजनों को ₹41 लाख

सभी सहायता राशियों को संबंधित अंचल अधिकारियों को घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई है.

नदी के पास जाने पर रोक, पुलिस बल तैनात

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि भारी बारिश के मद्देनज़र नदी किनारे जाने पर सख्त रोक लगाई गई है. इसके लिए घोषणाएं करवाई जा रही हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

read more- क्या सच में बीन की धुन पर नाचते हैं सांप? जानिए इस रहस्य के पीछे की सच्चाई

Related Posts

साहेबगंज बस्ती में सनसनीखेज हत्या, वार्ड सदस्य के पति की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या
धनबाद Dhanbad

साहेबगंज बस्ती में सनसनीखेज हत्या, वार्ड सदस्य के पति की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या

जुलाई 14, 2026
Ranchi thar Accident
झारखंड Jharkhand News

Ranchi में बेकाबू थार का आतंक! चेकिंग के दौरान पुलिस चालक को रौंदकर आरोपी फरार

जुलाई 14, 2026
कोडरमा में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका ने पुलिस को दिखाया चाकू-जाने क्या है पूरा मामला
कोडरमा Koderma

कोडरमा में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका ने पुलिस को दिखाया चाकू-जाने क्या है पूरा मामला

जुलाई 14, 2026
Next Post
चांडिल डैम का जलस्तर खतरे के करीब

चांडिल डैम का जलस्तर खतरे के करीब, 10 फाटक खोले गए; तटीय गांवों में बाढ़ की आशंका

NATO chief's stern warning to India: Threat of 100% secondary tariff if it continues to trade with Russia

नाटो चीफ की भारत को कड़ी चेतावनी: रूस के साथ व्यापार जारी रखने पर 100% सेकंडरी टैरिफ की धमकी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

साहेबगंज बस्ती में सनसनीखेज हत्या, वार्ड सदस्य के पति की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या

साहेबगंज बस्ती में सनसनीखेज हत्या, वार्ड सदस्य के पति की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या

जुलाई 14, 2026

Ranchi में बेकाबू थार का आतंक! चेकिंग के दौरान पुलिस चालक को रौंदकर आरोपी फरार

कोडरमा में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका ने पुलिस को दिखाया चाकू-जाने क्या है पूरा मामला

Ranchi: नक्सली फंडिग पर ईडी का बड़ा प्रहार, 3.87 करोड़ की 11 संपत्तियां जब्त, माओवादी कनेक्शन की जांच तेज

झारखंड में सिया-केतन हत्याकाडं से भी खौफनाक कांड, जीजा और साली ने मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट

करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में फरार आरोपी ने थाने के समक्ष किया सरेंडर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra