पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
नेमरा पहुंचे जनप्रतिनिधियों में विधायक प्रदीप यादव, जनार्दन पासवान और मंगल कालिंदी शामिल रहे। इनके अलावा पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद घूरन राम, शैलेंद्र महतो, भुवनेश्वर प्रसाद मेहता और रविंद्र कुमार पांडेय ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। पूर्व विधायक समरी लाल और अपर्णा सेनगुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अधिकारियों ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में शोक का माहौल रहा। राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की मौजूदगी के बीच सभी ने हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।








