हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित मां अम्बे परिसर, गुरुचट्टी से सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत श्रद्धालुओं के 100वें और 101वें जत्थे को धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा के तहत श्रद्धालु काशी, अयोध्या, प्रयागराज और विंध्याचल के प्रमुख तीर्थस्थलों का दर्शन करेंगे।
इस महाअभियान का आयोजन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने तीर्थ यात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद, मंगलमय और पुण्यदायी होने की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, पूर्व विधायक किशुन दास, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू और रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव बावला समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर आदित्य साहू ने बाबा विश्वनाथ, प्रभु श्रीराम और मां विंध्यवासिनी की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहने की कामना की।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







