National News: संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन बिहार में वोटर वेरिफिकेशन और स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्षी दलों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक पैदल मार्च
विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में गांधी प्रतिमा से लेकर नए संसद भवन के प्रवेश द्वार मकर द्वार तक पैदल मार्च किया. इस दौरान सभी नेताओं के हाथों में SIR विरोधी पोस्टर थे. मकर द्वार पहुंचने पर उन्होंने पोस्टर फाड़े और प्रतीकात्मक रूप से उन्हें डस्टबिन में फेंका.
read more- झारखंड में मानसून हुआ सक्रिय, 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अब तक 8 की मौत
‘मोदी सरकार हाय-हाय‘ के लगे नारे
प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ ‘मोदी सरकार हाय-हाय’ जैसे नारे लगाए. वे SIR को मतदाताओं के अधिकारों के खिलाफ बता रहे हैं.
लोकसभा में हंगामा, सदन स्थगित
लोकसभा में भी इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी.
खड़गे का बयान – “SIR संविधान विरोधी”
राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि,
सरकार गरीबों को उनके वोटिंग अधिकार से वंचित करना चाहती है और सिर्फ अमीरों को वोट देने देना चाहती है. ये संविधान का उल्लंघन है. हमारी लड़ाई SIR के खिलाफ जारी रहेगी.













