Sunday, April 5, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रांची एसिड अटैक केस में चौंकाने वाला खुलासा: प्रेमी ने रची पूरी साजिश, खुद बन गया मास्टरमाइंड!

झारखंड की राजधानी रांची से एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। कांके थाना क्षेत्र के टेंडरग्राम में कथित एसिड अटैक की कहानी ने अब पूरी तरह नया मोड़ ले लिया है।

July 30, 2025
in झारखंड
A A
Shocking revelation in Ranchi acid attack case: The lover planned the entire conspiracy and became the mastermind himself!
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची से एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। कांके थाना क्षेत्र के टेंडरग्राम में कथित एसिड अटैक की कहानी ने अब पूरी तरह नया मोड़ ले लिया है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि पीड़िता पर हमला कोई और नहीं, बल्कि उसका प्रेमी ही मास्टरमाइंड निकला।

26 जुलाई को हुआ था हमला, पीड़िता की आंखों में डाला गया था तरल पदार्थ

यह घटना 26 जुलाई की दोपहर करीब 1:30 बजे हुई, जब सोनाली राय उर्फ सनाया राय पर एक अज्ञात युवक ने बोतल में रखा तरल पदार्थ फेंका। प्रारंभ में इसे एसिड अटैक माना गया और पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तुरंत विशेष जांच टीम (SIT) गठित की और पीड़िता के इलाज की समुचित व्यवस्था करवाई।

डॉक्टरी जांच में सामने आई साजिश की पहली परत

जब डॉक्टर्स ने जांच की, तब पता चला कि यह एसिड नहीं बल्कि पेट्रोल जैसा कोई ज्वलनशील पदार्थ था। इससे पुलिस को शक हुआ और जांच की दिशा बदली। SIT ने जैसे-जैसे मामले की तहकीकात की, वैसे-वैसे कहानी में नाटकीय मोड़ आते गए।

Related Post

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

April 5, 2026
Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार

Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार

April 5, 2026
Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: 3.89 Lakh Women in Ranchi District Receive March Installment; Over ₹97 Crore Disbursed

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: रांची जिले की 3.89 लाख महिलाओं को मिली मार्च की किस्त, ₹97 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान

April 5, 2026
Giridih News: ताड़ी बेचने के बहाने मासूम से दरिंदगी-नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी सलाखों के पीछे

Giridih News: ताड़ी बेचने के बहाने मासूम से दरिंदगी-नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी सलाखों के पीछे

April 5, 2026

इंस्टाग्राम से रची गई साजिश, फर्जी आईडी बना खुद को बताया गया शिकार

पीड़िता के बयान के अनुसार, उसे और उसके प्रेमी गणेश सिंह को अमन श्रीवास्तव गिरोह के नाम से इंस्टाग्राम व टेलीग्राम पर धमकियां मिल रही थीं। लेकिन जब पुलिस ने डिजिटल फॉरेंसिक जांच की, तो पता चला कि यह फर्जी आईडी गणेश सिंह ने ही बनाई थी। उसने अपनी ही प्रेमिका सोनाली के मोबाइल व ईमेल का उपयोग कर होटल से मैसेज भेजे ताकि उसे असली हमला लगे।

दोस्ती से दुश्मनी और फिर नाटक: प्यार में घुला ज़हर

जांच में यह भी सामने आया कि गणेश सिंह ने अपने साथी भैरव सिंह (जो न्यायिक हिरासत में है) के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची। भैरव ने एक युवक को पैसे देकर सोनाली के चेहरे पर तरल पदार्थ फेंकवाया, और फिर उसे पहले से तय अस्पताल में इलाज दिलवाया ताकि नाटक असली लगे।

गिरफ्तारी और कबूलनामा: SIT ने खोले सारे राज

SIT ने जब गणेश सिंह से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने पूरा षड्यंत्र स्वीकार कर लिया। उसके पास से दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किए गए जिनमें धमकी भरे मैसेज, फर्जी आईडी की जानकारी और योजना के सभी सबूत मिले। पुलिस ने इस आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पार्किंग टेंडर से शुरू हुई रंजिश ने ली खतरनाक साजिश की शक्ल

SSP रांची के अनुसार, यह पूरा मामला “स्मार्ट बाजार” की पार्किंग के टेंडर को लेकर शुरू हुई गुटबाजी और व्यक्तिगत रंजिश से जुड़ा है। अमन चंद्रा नामक व्यक्ति ने पहले गणेश सिंह पर चुटिया थाना में मारपीट व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था (कांड संख्या-125/25), जिससे बदला लेने के लिए यह साजिश रची गई।

 

Related Posts

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे
झारखंड

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

April 5, 2026
Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार
झारखंड

Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार

April 5, 2026
Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: 3.89 Lakh Women in Ranchi District Receive March Installment; Over ₹97 Crore Disbursed
झारखंड

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: रांची जिले की 3.89 लाख महिलाओं को मिली मार्च की किस्त, ₹97 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान

April 5, 2026
Next Post
Chief Minister should stop CID from becoming a tool of extortion: Babulal Marandi's scathing attack on Hemant government

सीआईडी को एक्सटॉर्शन का हथियार बनने से रोकें मुख्यमंत्री: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

The coupling of the goods train broke near Bansjoda railway station, a major accident was averted – due to the presence of mind of the gateman, an accident was averted

बाँसजोड़ा रेलवे स्टेशन के पास टूटी मालगाड़ी की कपलिंग, बड़ा हादसा टला – गेटमैन की सूझबूझ से टली अनहोनी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

April 5, 2026

Google Big Update: खत्म हुआ इंतजार! अब एंड्रॉइड से iPhone में भेजें फाइलें, आ गया कमाल का फीचर

Jharkhand Politics: बालू से तेल निकालने का काम कर रही है महागठबंधन सरकार-भाजपा का बड़ा आरोप

Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: रांची जिले की 3.89 लाख महिलाओं को मिली मार्च की किस्त, ₹97 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान

Giridih News: ताड़ी बेचने के बहाने मासूम से दरिंदगी-नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी सलाखों के पीछे

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra