Koderma: जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए। कोलगरमा के पास बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
तीनों बच्चे एक ही बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे
घायलों की पहचान कोलगरमा निवासी 12 वर्षीय रंजन कुमार, राखी कुमारी और प्रवीण कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे एक ही बाइक पर सवार होकर पथलडीहा स्थित स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान कोलगरमा के समीप बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
Read More- कोडरमा में अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा-चिरान लकड़ी लदा वाहन जब्त, चालकर फरार
सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को तत्काल सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 12 वर्षीय रंजन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।
Read More- कोडरमा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; दूसरा गंभीर
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







