Jharkhand: रांचीवासियों को जल्द ही स्मार्ट सिटी धुर्वा में चार अत्याधुनिक और हरियाली से भरपूर पार्कों की सौगात मिलने जा रही है। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने शुक्रवार को दो रिक्रिएशनल पार्क, एक ईको पार्क और एक कम्युनिटी पार्क के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। यह पहल न केवल शहरवासियों को स्वच्छ पर्यावरण और सुकून देने वाले स्थल प्रदान करेगी, बल्कि रांची के पर्यटन मानचित्र को भी एक नया आयाम देगी।
क्या है योजना की खासियत?
इन चारों पार्कों का निर्माण झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JUIDCO) के जिम्मे सौंपा गया है। सिसो आर्किटेक्ट्स द्वारा डिज़ाइन किए गए इन पार्कों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा चुकी है। विभागीय प्रधान सचिव सुनील कुमार ने JUIDCO को जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।
कुल 30 करोड़ रुपये में होगा निर्माण
- रिक्रिएशनल पार्क-1: 2.97 एकड़
- रिक्रिएशनल पार्क-2: 5.59 एकड़
- कम्युनिटी पार्क: 3.98 एकड़
- ईको पार्क: 4.66 एकड़
पार्कों का निर्माण धुर्वा गोलचक्कर से हटिया डैम मार्ग और स्मार्ट सिटी क्षेत्र में निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा।
पार्कों में होंगी ये बेहतरीन सुविधाएं
रिक्रिएशनल पार्क्स
- ट्री-टॉप रेस्टोरेंट
- चिल्ड्रेन प्ले एरिया
- ओपन जिम
- फ्लोटिंग स्वायल माउंड
- तालाब और स्टेप्ड फाउंटेन
- परगोला, गज़ीबो और गार्डन आर्क
- टॉयलेट, जागिंग ट्रैक और पेबल बेड
कम्युनिटी पार्क
- स्केटिंग ट्रैक
- बैडमिंटन कोर्ट
- लीनियर परगोला
- स्कल्पचर प्लेटफॉर्म
- ग्रीन स्पेस और ओपन जिम
- चिल्ड्रन जोन और बैठने की बेहतरीन व्यवस्था
ईको पार्क
- हरियाली से भरपूर ईको फ्रेंडली डिज़ाइन
- स्कल्पचर प्लेटफॉर्म
- फाउंटेन, तालाब और ब्रिज
- बैडमिंटन कोर्ट
- बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास सुविधाएं
रांची को मिलेगा नया पर्यटन स्थल
सुनील कुमार के अनुसार, “धुर्वा स्मार्ट सिटी में बनने वाले ये पार्क सिर्फ रांची ही नहीं, पूरे झारखंड के लिए एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे। यहाँ की ताजगी भरी आबोहवा लोगों को मानसिक और शारीरिक राहत देगी।”

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









