Jharkhand: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत शनिवार तड़के अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, अपने आवास के बाथरूम में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे ब्रेन हेमरेज और खून का थक्का (Blood Clot) बन गया। प्रारंभिक उपचार के लिए उन्हें जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां हालत गंभीर बताई गई।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि डॉक्टरों ने जाँच के बाद उनके मस्तिष्क में रक्तस्राव की पुष्टि की। स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत दिल्ली के अपोलो अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा स्वयं जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया,
“रामदास सोरेन को ब्रेन हेमरेज हुआ है, जो मस्तिष्क में अचानक दबाव बढ़ने के कारण हुआ। उनकी स्थिति बेहद नाजुक है लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे जल्द स्वस्थ होंगे।”
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी कहा,
“मैं लगातार उनके परिवार से संपर्क में हूं और स्थिति पर नज़र रख रहा हूं। जैसे ही वे दिल्ली पहुंचेंगे, तुरंत इलाज शुरू किया जाएगा।”
रामदास सोरेन की तबीयत खराब होने की खबर से पूरे झारखंड में चिंता की लहर है।
उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना प्रदेश के विभिन्न नेताओं और जनता की ओर से की जा रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









