रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उन्हें एयरएंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है। जहां उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बाथरूम में गिरने के कारण ब्रेन में गंभीर चोट और ब्लड क्लॉट हुआ है। फिलहाल उनकी स्थिती नाजूक बनी हुई है।
कुणाल षाड़ंगी ने की पुष्टि
वहीं लगातार फैल रहे अफवाहों के बीच झामुमो नेता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने सभी से आग्रह किया है कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बिना अधिकारिक जानकारी के कुछ भी साझा न करें. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया है. कुणाल षाडंगी ने लिखा है कि मैं मंत्री रामदास सोरेन जी के साथ हूं और हम लोग दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुंचने वाले हैं. उनकी स्थिति गंभीर जरूर है. लेकिन स्थिर है. ईश्वर की कृपा, डॉक्टरों की मेहनत और आप सबकी दुआओं से वे जरूर ठीक हो जाएंगे. कृपया ईश्वर से प्रार्थना करें.













