रांची: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का इलाज फिलहाल दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। इसी बीच एक और विधायक की तबीयत खबार हो गई है। फिलहाल उनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है। इसकी जानकारी पूर्व मंत्रा मिथलेश ठाकुर ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। डॉक्टरों कि देख रेख में उनका इलाज किया जा रहा है। लेकिन राहत की बत यह है कि रविवार तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।
read more: झारखंड में PhD प्रवेश परीक्षा पर रोक, अब UGC-NET या JET से होगा एडमिशन
ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल पाया गया सामान्य से अधिक
बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्होंने चिकित्सकीय परामर्श लिया और डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुए। सूत्रों के अनुसार, जांच में उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल सामान्य से अधिक पाया गया, लेकिन स्थिति को दवाओं की मदद से नियंत्रण में ले आया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों का कहना है कि सभी आवश्यक जांच रिपोर्ट अब सामान्य हैं।
पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने दी जानकारी
इस बीच, विधायक के स्वास्थ्य को लेकर पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि विधायक अनंत प्रताप देव को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
read more: दिल्ली AIIMS में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ी













