Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

“प्यास लगी थी, पानी मांगा तो पति ने…” – झारखंड से आई रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर

मध्य प्रदेश के सीहोर जैसी हैवानियत की घटना अब झारखंड के कोडरमा जिले में सामने आई है। यहां एक 27 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति पर न केवल मारपीट का आरोप लगाया है, बल्कि यह भी कहा है कि पति ने उसे कमरे में बंद कर पीटने के बाद प्यास से तड़पते वक्त पेशाब पिलाया।

August 2, 2025
in क्राइम, झारखंड
A A
"I was thirsty, so I asked for water, so my husband..." – a hair-raising news from Jharkhand

"I was thirsty, so I asked for water, so my husband..." – a hair-raising news from Jharkhand

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: मध्य प्रदेश के सीहोर जैसी हैवानियत की घटना अब झारखंड के कोडरमा जिले में सामने आई है। यहां एक 27 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति पर न केवल मारपीट का आरोप लगाया है, बल्कि यह भी कहा है कि पति ने उसे कमरे में बंद कर पीटने के बाद प्यास से तड़पते वक्त पेशाब पिलाया। यह मामला मरकच्चो थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने शुक्रवार को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है मामला?

पीड़िता की शादी साल 2022 में मरकच्चो प्रखंड की उत्तरी पंचायत निवासी सोनू साव से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शुरुआत में 10 महीने तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन फिर पति सोनू साव ने कारोबार के लिए पत्नी पर दबाव बनाना शुरू किया। वह बार-बार अपने ससुराल से ₹5 लाख लाने को कहता था। असमर्थता जताने पर महिला के साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू हुई।

महिला का आरोप है कि 27 जुलाई को रक्षाबंधन के दिन जब उसने मायके जाने और पैसे लाने से इनकार किया तो पति ने उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। प्यास लगने पर जब उसने पानी मांगा तो पति ने घिनौनी हरकत करते हुए उसे पेशाब पिला दिया।

पहले भी हो चुका है अत्याचार

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि यह पहली बार नहीं है जब उसके साथ ऐसा बर्ताव हुआ है। पहले भी सोनू साव ने उसे छत से धक्का दे दिया था, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए थे। उस वक्त गांव स्तर पर मामला समझौते से सुलझा दिया गया था।

पति ने लगाए पलटवार के आरोप

वहीं, आरोपी पति सोनू साव ने इन सभी आरोपों को नकारते हुए पत्नी बेबी कुमारी पर ₹2.5 लाख के जेवर और अपनी मां के गहने चुराकर भागने का आरोप लगाया है।

पुलिस जांच में जुटी

मरकच्चो थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी तथ्यों की गहराई से पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित मामला:
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भी ऐसी ही क्रूरता का मामला सामने आया था, जिसमें एक महिला ने अपने पति पर पेशाब पिलाने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

 

 

Related Posts

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
रांची

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

May 26, 2026
Thumbnail showing Aaryan Kelvin Instagram account suspended news with Instagram ID error screen and creator Aman Pandit from Dhanbad Jharkhand
Breaking News

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

May 25, 2026
ranchi
रांची

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

May 25, 2026
Next Post
आरक्षण सीमा बढ़ाने को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, झारखंड में 6 अगस्त को महाधरना

आरक्षण सीमा बढ़ाने को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, झारखंड में 6 अगस्त को महाधरना

चट्टीबारियातु परियोजना विवाद: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर मारपीट और बंधक बनाने का आरोप

चट्टीबारियातु परियोजना विवाद: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर मारपीट और बंधक बनाने का आरोप

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

May 26, 2026

आज का राशिफल 26 मई 2026: क्या आपकी राशि में है धन लाभ? मेष से मीन राशि तक का जाने हाल

Don 3 छोड़ी… अब पूरा बॉलीवुड रणवीर सिंह के खिलाफ?

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वार्ड पार्षदों संग नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर की विस्तृत चर्चा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra