Jharkhand News: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को शनिवार सुबह गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मंत्री रामदास सोरेन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली (लाइफ सपोर्ट सिस्टम) पर रखा गया है।
read more- दिल्ली AIIMS में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ी
हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं…- अस्पताल प्रशासन
बताया गया है कि वरिष्ठ चिकित्सकों की एक बहु-विशेषज्ञ टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रख रही है और गहन चिकित्सा प्रदान की जा रही है। फिलहाल, उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आगे की जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।
मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। राज्य सरकार और उनके समर्थक लगातार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।













