कांग्रेस ने इस मामले को मंत्री के व्यक्तिगत सम्मान से आगे बढ़कर सामाजिक सम्मान, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा मुद्दा बताया है। पार्टी ने ऐलान किया है कि रविवार को झारखंड के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय थानों में भाजपा नेताओं के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे।
‘इरफान अंसारी 19 नहीं, 100 फीसदी आबादी के नेता’
इस मामले पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक दुबे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी केवल 19 प्रतिशत आबादी के नेता नहीं, बल्कि 100 प्रतिशत आबादी के नेता हैं। उन्होंने दावा किया कि इरफान अंसारी को सभी वर्गों का समर्थन और सम्मान मिल रहा है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा परेशान है और इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
आलोक दुबे ने आरोप लगाया कि भाजपा का आईटी सेल भी मंत्री की छवि खराब करने और उनके खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि की जाति, धर्म या पहचान को निशाना बनाकर राजनीति करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस बोली- लोकतांत्रिक तरीके से देंगे जवाब
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डॉ. इरफान अंसारी अकेले नहीं हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं। पार्टी इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की मांग करती रहेगी। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि मंत्री के सम्मान के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी का जवाब लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से दिया जाएगा।
पार्टी की ओर से कहा गया कि शनिवार को रांची में दी गई शिकायत महज शुरुआत है। रविवार को राज्य के सभी जिलों में थानों तक इस मामले को पहुंचाया जाएगा, ताकि शिकायतों के आधार पर विधिसम्मत जांच और उचित कानूनी कार्रवाई हो सके।
थाने पहुंचे कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता
शनिवार को जगन्नाथपुर थाना में शिकायत देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक दुबे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनात मुंडा, रियाज अंसारी, हयात कैसर, शनि सिंह, निशापति हांसदा, दीपक कुराउ, चंदन दास, एनएसयूआई अध्यक्ष शाहवाज, मोहम्मद सवाज और आरिफ रजा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस ने झारखंड की जनता से भी नफरत और अपमान की राजनीति के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की अपील की है। अब इस मामले में सभी जिलों में शिकायत दर्ज कराने के कांग्रेस के ऐलान के बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों में आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







