National News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. इटियाथोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक एसयूवी वाहन सरयू नहर में गिर गया, जिसमें सवार 15 में से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. सभी श्रद्धालु पृथ्वीनाथ मंदिर में पूजा करने जा रहे थे.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची रोते हुए कह रही है – “हम हँसते-खेलते जा रहे थे, पता नहीं अचानक क्या हो गया.” हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए.
View this post on Instagram
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, किया मुआवजे का ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा “जनपद गोंडा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.”
जनपद गोण्डा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 3, 2025
मुख्यमंत्री ने दिवंगतों के परिजनों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. साथ ही, अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने और घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने इस बाबत जानकारी साझा की है.
पुलिस का बयान
गोंडा पुलिस ने पुष्टि की है कि दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या 11 है और 4 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. प्रारंभिक जांच के अनुसार वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ. फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है.
read more- बिहार में डॉग बाबू को मिला आवासीय प्रमाण पत्र! इंसानों का नंबर अब कब आएगा?
read more- देवघर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड












