Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

नक्सली बंद के दौरान एक ओर बड़ा हादसा टला, तो दूसरी ओर विस्फोट में रेलकर्मी की मौत, रेलवे प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप

नक्सलियों द्वारा भारत बंद के आह्वान के बीच शनिवार देर रात ओडिशा के रॉक्सी और रेंगड़ा स्टेशन के बीच रेल पटरी को उड़ाने की कोशिश की गई।

August 3, 2025
in क्राइम, झारखंड
A A
A railway employee died and one injured in Naxalite attack during Bharat Bandh; Railway administration accused of negligence

A railway employee died and one injured in Naxalite attack during Bharat Bandh; Railway administration accused of negligence

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: नक्सलियों द्वारा 24 घंटे के भारत बंद के आह्वान के बीच शनिवार देर रात ओडिशा के रॉक्सी और रेंगड़ा स्टेशन के बीच रेल पटरी को उड़ाने की कोशिश की गई। इस दौरान रविवार सुबह चक्रधरपुर रेल मंडल के बिमलगढ़ रेलखंड में नक्सली विस्फोट में एक ट्रैकमैन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान एतवा ओराम (58) के रूप में हुई है, जबकि घायल बुधराम मुंडा का इलाज राउरकेला में चल रहा है।

read more: नहीं रहे झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

पेट्रोलिंग के दौरान हुआ धमाका

मिली जानकारी के अनुसार, भारत बंद के दौरान रविवार सुबह दो रेलकर्मी पटरी की पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाया गया IED फट गया, जिसमें एतवा ओराम की मौके पर ही मौत हो गई और बुधराम मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों को पहले बंडामुंडा रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एतवा ओराम को मृत घोषित कर दिया। बुधराम को बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर किया गया।

read more: झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 22 अगस्त से रांची में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, एडमिट कार्ड जारी

पहले से दी थी चेतावनी

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इलाके में लाल बैनर लगाकर पहले ही अपनी मौजूदगी और हमले की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन की ओर से आरपीएफ द्वारा ट्रैक की समुचित जांच नहीं की गई, और कर्मचारियों को पेट्रोलिंग पर भेज दिया गया। इस गंभीर लापरवाही पर रेलवे प्रशासन विवादों में घिर गया है।

read more: मंत्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना में घोड़ाबांधा में ग्रामीणों ने की पारंपरिक पूजा

कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने इस घटना को प्रशासन की गंभीर चूक करार दिया है और रेलकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और विस्फोट स्थल की जांच की जा रही है। वहीं, रेलवे प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है।

 

Related Posts

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
रांची

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

May 26, 2026
Thumbnail showing Aaryan Kelvin Instagram account suspended news with Instagram ID error screen and creator Aman Pandit from Dhanbad Jharkhand
Breaking News

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

May 25, 2026
ranchi
रांची

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

May 25, 2026
Next Post
Raksha Bandhan 2025: इस बार 9 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और भद्रा का समय

Raksha Bandhan 2025: इस बार 9 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और भद्रा का समय

साउथ सिनेमा को लगा तगड़ा झटका – कॉमेडी किंग मदन बॉब ने कहा अलविदा!

साउथ सिनेमा को लगा तगड़ा झटका – कॉमेडी किंग मदन बॉब ने कहा अलविदा!

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

May 26, 2026

आज का राशिफल 26 मई 2026: क्या आपकी राशि में है धन लाभ? मेष से मीन राशि तक का जाने हाल

Don 3 छोड़ी… अब पूरा बॉलीवुड रणवीर सिंह के खिलाफ?

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वार्ड पार्षदों संग नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर की विस्तृत चर्चा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra