Ranchi: आगामी जनजातीय गौरव दिवस को लेकर झारखंड BJP ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत, स्वाभिमान और महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर गठित इस समिति में पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत कई वरिष्ठ आदिवासी नेताओं को शामिल किया गया है।
बाबूलाल मरांडी समेत बड़े नेताओं को संरक्षण की जिम्मेदारी
समिति में बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा और नीलकंठ सिंह मुंडा को संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, पूर्व सांसद समीर उरांव को समिति का संयोजक बनाया गया है। मनोज सिंह और सुनील सोरेन सह-संयोजक की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा 11 नेताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
सन्नी टोप्पो और रोशनी खलखो समेत कई नेताओं को मिली जगह
सदस्य के रूप में सन्नी टोप्पो, शिवशंकर उरांव, रामकुमार पाहन, रोशनी खलखो, अनीता मुर्मू, भूषण पाट पिंगुवा, संजय सरदार, हरकृष्णा सिंह खेरवार, अशोक बड़ाईक, कोचे मुंडा और बबलू भगत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
BJP की ओर से गठित यह समिति राज्यभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संवाद कार्यक्रमों का समन्वय करेगी। पार्टी का उद्देश्य जनजातीय नायकों के संघर्ष और बलिदान से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियों को झारखंड के विभिन्न जिलों तक पहुंचाना है।
समिति के गठन के बाद अब जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों पर काम किया जाएगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







