मंगलवार, नवम्बर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

Rise And Fall 2: शहजाद पूनावाला बने पहले फाइनलिस्ट, गौतम गुलाटी को बचाने पर स्वरा भास्कर से भिड़े

Rise And Fall 2: शहजाद पूनावाला ने Rise And Fall 2 का टिकट टू फिनाले जीतकर पहला फाइनलिस्ट बनने का गौरव हासिल किया. गौतम गुलाटी को बचाने के फैसले से स्वरा भास्कर नाराज हुईं जानिए पूरा अपडेट.

नवम्बर 2, 2026
in मनोरंजन Entertainment
A A
Rise And Fall 2 में पहले फाइनलिस्ट बने शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी और स्वरा भास्कर

Rise And Fall 2 में शहजाद पूनावाला ने गौतम गुलाटी को बचाकर स्वरा भास्कर को दिया झटका

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Rise And Fall 2: रियलिटी शो ‘Rise And Fall 2’ का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे घर के अंदर मुकाबला और भी रोमांचक होता जा रहा है. हर कंटेस्टेंट फिनाले में अपनी जगह पक्की करने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है. इसी बीच शहजाद पूनावाला ने टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर बड़ी कामयाबी हासिल की है. वह इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने दूसरी बार अल्टीमेट रूलर का खिताब भी अपने नाम कर लिया है.

Table of Contents

Toggle
  • 23 मिनट में शहजाद पूनावाला ने जीत लिया टिकट टू फिनाले
  • गौतम गुलाटी को बचाकर शहजाद ने स्वरा भास्कर को दिया झटका
  • गौतम गुलाटी ने स्वरा भास्कर को दी पहली रैंक
  • कौन बनेगा ‘Rise And Fall 2’ का अगला फाइनलिस्ट?

हालांकि, इस जीत के बाद शहजाद के एक फैसले ने पूरे गेम का समीकरण बदल दिया. उन्होंने गौतम गुलाटी को बचाने के लिए स्वरा भास्कर को पीछे छोड़ दिया. शहजाद के इस फैसले से स्वरा नाराज हो गईं और दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

📌 यह भी पढ़ें:
  • 13 साल बाद विपुल अमृतलाल शाह के साथ लौटे अक्षय कुमार, ‘Samuk’ का पहला लुक आया सामने
  • Box Office पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 11वें दिन की कमाई ने बदली रैंकिंग, देखें पूरी लिस्ट
  • धनश्री वर्मा की बड़े पर्दे पर एंट्री, पहली फिल्म में मिला लीड रोल, जानें कब होगी रिलीज
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

23 मिनट में शहजाद पूनावाला ने जीत लिया टिकट टू फिनाले

‘Rise And Fall 2’ में पहले फाइनलिस्ट का नाम तय करने के लिए टिकट टू फिनाले टास्क आयोजित किया गया. इस मुकाबले में दो जोड़ियों ने हिस्सा लिया था. पहली जोड़ी में करण पटेल और जशवंत बोपन्ना शामिल थे, जबकि दूसरी जोड़ी में शहजाद पूनावाला और ऋषभ जायसवाल ने अपनी दावेदारी पेश की.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

टास्क के दौरान दोनों टीमों को निर्धारित समय में सर्किट बोर्ड ठीक करना था. करण पटेल और जशवंत बोपन्ना ने इस चुनौती को पूरा करने में 35 मिनट 38 सेकंड का समय लिया. वहीं, शहजाद पूनावाला और ऋषभ जायसवाल ने महज 23 मिनट 46 सेकंड में टास्क पूरा कर लिया. इस तरह शहजाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ वह ‘Rise And Fall 2’ के पहले फाइनलिस्ट बन गए. इसके अलावा उन्हें दूसरी बार अल्टीमेट रूलर बनने का मौका भी मिला.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

गौतम गुलाटी को बचाकर शहजाद ने स्वरा भास्कर को दिया झटका

टिकट टू फिनाले जीतने के बाद शहजाद पूनावाला के सामने एक और बड़ा फैसला लेने की चुनौती थी. सभी रूलर्स को रेड रूम में बुलाया गया, जहां उन्हें फॉल का फरमान सुनाया गया. इस दौरान शहजाद को एक कंटेस्टेंट को बचाने का अधिकार दिया गया. उनके फैसले का असर पेंटहाउस में मौजूद बाकी सदस्यों पर पड़ना था. शहजाद ने सभी को चौंकाते हुए गौतम गुलाटी को सुरक्षित करने का फैसला लिया. उन्होंने स्वरा भास्कर और करण पटेल के बजाय गौतम को चुना.

अपने फैसले की वजह बताते हुए शहजाद ने कहा कि इससे पहले उन्होंने इरीना रुडाकोवा को बचाया था, जिसके चलते गौतम को बेसमेंट में जाना पड़ा था. इस बार वह अपनी पुरानी गलती नहीं दोहराना चाहते थे. हालांकि, उनके इस फैसले से स्वरा भास्कर के साथ उनकी बहस शुरू हो गई और घर का माहौल गरमा गया.

गौतम गुलाटी ने स्वरा भास्कर को दी पहली रैंक

शहजाद पूनावाला से सुरक्षित होने के बाद गौतम गुलाटी को बाकी रूलर्स की रैंकिंग तय करने का मौका मिला. उन्हें कंटेस्टेंट्स के खेल, उनकी राय और अब तक लिए गए फैसलों के आधार पर सभी को रैंक देनी थी. गौतम ने इस दौरान स्वरा भास्कर को सबसे मजबूत मानते हुए पहली रैंक पर रखा. वहीं, करण पटेल को दूसरी रैंक मिली. सोनम मलिक तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि मनीष कश्यप को सबसे आखिरी रैंक दी गई.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

गौतम ने मनीष कश्यप के खेल और उनके फैसलों पर भी सवाल उठाए. उनकी इस रैंकिंग ने भी घर के अंदर चल रहे गेम को एक नया मोड़ दे दिया.

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

कौन बनेगा ‘Rise And Fall 2’ का अगला फाइनलिस्ट?

शहजाद पूनावाला के पहले फाइनलिस्ट बनने के बाद अब बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने फिनाले में पहुंचने की चुनौती है. सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अगला टिकट टू फिनाले किसके हाथ लगेगा.

वहीं, गौतम गुलाटी को बचाने के शहजाद के फैसले ने घर के अंदर दोस्ती, नाराजगी और रणनीति के नए समीकरण बना दिए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है. बता दें कि ‘Rise And Fall 2’ को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. इस रियलिटी शो का निर्माण बनिजय एशिया ने किया है. शो के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जाते हैं.

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

अक्षय कुमार की फिल्म Samuk के फर्स्ट लुक में साइंस-फिक्शन एक्शन अवतार
मनोरंजन Entertainment

13 साल बाद विपुल अमृतलाल शाह के साथ लौटे अक्षय कुमार, ‘Samuk’ का पहला लुक आया सामने

नवम्बर 16, 2026
रामायण पार्ट 1 का पोस्टर, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और भारतीय सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्मों की सूची
मनोरंजन Entertainment

Box Office पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 11वें दिन की कमाई ने बदली रैंकिंग, देखें पूरी लिस्ट

नवम्बर 16, 2026
धनश्री वर्मा की पहली तेलुगु फिल्म हे कन्नम्मा का टीजर
मनोरंजन Entertainment

धनश्री वर्मा की बड़े पर्दे पर एंट्री, पहली फिल्म में मिला लीड रोल, जानें कब होगी रिलीज

नवम्बर 16, 2026
Next Post
FIR filed against DG (Prisons) Sushant Kumar Nath; former female jailer alleges sexual harassment

DG जेल सुशांत कुमार नाथ पर FIR, पूर्व महिला जेलर ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

Ambulance driver’s body lay in his home for 7 days; a strong, foul odor led to the shocking discovery.

7 दिनों से घर में पड़ा था एंबुलेंस चालक का शव, तेज दुर्गंध से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

निशा भगत केस में CBI का शिकंजा-ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के यहां से डिजिटल डिवाइस समेत दस्तावेज जब्त

निशा भगत केस में CBI का शिकंजा-ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के यहां से डिजिटल डिवाइस समेत दस्तावेज जब्त

नवम्बर 17, 2026

गोपाष्टमी 2026 आज: शाम 5:17 बजे खत्म होगी भद्रा, जानें गौपूजन का सही समय

शेयर बाजार में तेजी के बीच FII ने 7 दिन में खरीदे ₹31 हजार करोड़ के शेयर

निशा कुमारी भगत मौत केस में CBI एक्शन मोड में, आरोपियों के ठिकानों पर देर रात तक छापेमारी

झारखंड में 19 नवंबर से मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी! जानें 17 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

17 नवंबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ दिन, धन और करियर में मिलेंगे अवसर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts