Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

राहुल गांधी चाईबासा कोर्ट में हुए पेश, कोर्ट ने ट्रायल में सहयोग करने की शर्त पर दी जमानत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी बुधवार को चाईबासा स्थित सिविल कोर्ट में विशेष एमपी-एमएलए अदालत के समक्ष पेश हुए।

August 6, 2025
in Breaking News, झारखंड
A A
Rahul Gandhi appeared in Chaibasa court, court granted bail on the condition that he cooperates in the trial

Rahul Gandhi appeared in Chaibasa court, court granted bail on the condition that he cooperates in the trial

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी बुधवार को चाईबासा स्थित सिविल कोर्ट में विशेष एमपी-एमएलए अदालत के समक्ष पेश हुए। उन्होंने विशेष न्यायाधीश सुप्रिया रानी तिग्गा की अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसके बाद उन्हें सशर्त जमानत प्रदान कर दी गई। कोर्ट ने राहुल गांधी को ट्रायल में सहयोग करने की शर्त पर यह राहत दी। राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा और दीपांकर रॉय ने पक्ष रखते हुए अदालत से राहत की मांग की थी। बता दें कि यह मामला वर्ष 2018 में राहुल गांधी के एक विवादित भाषण से जुड़ा है।

read more: शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव स्थगित

क्या है पूरा मामला

दरअसल 28 मार्च 2018 को कांग्रेस के प्लेनरी सेशन में राहुल गांधी ने कथित तौर पर भाजपा नेताओं को हत्यारा  और झूठा  कहा था। इस बयान के विरोध में भाजपा नेता प्रताप कुमार ने 9 जुलाई 2018 को चाईबासा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) कोर्ट में उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था। प्रारंभिक सुनवाई के उपरांत मामला फरवरी 2020 में झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रांची स्थित विशेष एमपी-एमएलए अदालत में स्थानांतरित किया गया। बाद में इसे पुनः चाईबासा की विशेष अदालत में भेजा गया। कोर्ट द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद राहुल गांधी को समन जारी किया गया, किन्तु वे निर्धारित तिथियों पर पेश नहीं हुए। इसके चलते अदालत ने पहले जमानती और फिर गैर-जमानती वारंट जारी किया।

Related Post

Under the new SIM Binding rule, the way you use WhatsApp will now change starting from this date—rather than in April

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

April 3, 2026
BJP to Celebrate its 47th Foundation Day in Jharkhand; State President Aditya Sahu Releases Roadmap

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

April 3, 2026
A young man drowned in the Nakshatra Forest pond in Ranchi, and the NDRF is searching for him.

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

April 3, 2026
Breaking News: Top Maoist leader Prashant Bose, alias 'Kishan Da', passes away at RIMS

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

April 3, 2026

read more: गुमला में नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता, 15 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मार्टिन ढेर!

जिसके बाद वारंट के खिलाफ राहुल गांधी ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसे 20 मार्च 2024 को निस्तारित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अदालत में सीआरपीसी की धारा 205 के तहत व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी लगाई, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके विरुद्ध उन्होंने पुनः हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन 10 मार्च 2025 को यह याचिका स्वयं ही वापस ले ली। इसी बीच 22 मई 2025 को चाईबासा कोर्ट ने एक बार फिर गैर-जमानती वारंट जारी किया। इसी आदेश के अनुपालन में राहुल गांधी ने बुधवार को अदालत में हाजिरी दी और जमानत प्राप्त की।

Related Posts

Under the new SIM Binding rule, the way you use WhatsApp will now change starting from this date—rather than in April
Breaking News

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

April 3, 2026
BJP to Celebrate its 47th Foundation Day in Jharkhand; State President Aditya Sahu Releases Roadmap
झारखंड

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

April 3, 2026
A young man drowned in the Nakshatra Forest pond in Ranchi, and the NDRF is searching for him.
झारखंड

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

April 3, 2026
Next Post
Do you know how much water is there in a cloud? Know the science behind this deadly disaster

 क्या आप जानते हैं एक बादल में कितना पानी होता है? जानिए इस जानलेवा आपदा का विज्ञान

Education Minister Ramdas Soren's condition is critical, operation may take place by 2 pm today

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, आज दोपहर 2 बजे तक हो सकता है ऑपरेशन

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Under the new SIM Binding rule, the way you use WhatsApp will now change starting from this date—rather than in April

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

April 3, 2026

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

Dhanbad मंडल कारा में IG सुदर्शन मंडल का औचक दौरा, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था की सख्त समीक्षा

Titos Resturant फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल बरामद, पूरी प्लानिंग का हुआ पर्दाफाश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra