Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रांची में मंदिरों में बढ़ती चोरी की घटनाएं: महादेव टंगरा धाम से चोरों ने उड़ाई दानपेटी, CCTV में कैद हुई वारदात

रांची के मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। महादेव टंगरा धाम से दानपेटी चोरी की घटना CCTV में कैद हुई। पढ़ें पूरी खबर।

August 6, 2025
in क्राइम, झारखंड
A A
Increasing incidents of theft in temples in Ranchi: Thieves stole donation box from Mahadev Tangra Dham, incident captured in CCTV

Increasing incidents of theft in temples in Ranchi: Thieves stole donation box from Mahadev Tangra Dham, incident captured in CCTV

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: राजधानी रांची के मंदिरों को निशाना बनाकर हो रही चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रातू थाना क्षेत्र के बिजुलिया स्थित महादेव टंगरा धाम मंदिर का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर से दानपेटी चोरी कर ली। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज में दो चोर साफ नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपने चेहरों को कपड़े से ढंक रखा था। रात के अंधेरे में मंदिर में दाखिल होकर उन्होंने दानपेटी को उठाया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रांची में मंदिरों में बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं

यह कोई पहली घटना नहीं है। बीते छह महीनों में रांची समेत झारखंड के विभिन्न मंदिरों में चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं:

  • जनवरी 2025: एटीआई मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में ताले तोड़कर दानपेटी और पूजा सामग्री की चोरी।
  • जनवरी 2025: देवघर के जसीडीह स्थित पागल बाबा आश्रम मंदिर से चोरों ने चांदी की मूर्तियां, मुकुट और ₹1 लाख नकद चुरा लिया।
  • मार्च 2025: सुखदेवनगर क्षेत्र के त्रिशक्ति मंदिर में 15 हजार नकद और पूजा-पात्र चोरी।
  • हाल ही में: चुटिया के त्रिलोकीनाथ महादेव मंदिर से भी दानपेटी चोरी की घटना दर्ज की गई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

लगातार हो रही इन घटनाओं ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर प्रबंध समितियों की ओर से कई बार पुलिस गश्ती बढ़ाने और CCTV निगरानी मजबूत करने की मांग की गई है।

हालांकि कुछ मंदिरों ने निजी स्तर पर सुरक्षा के प्रयास तेज किए हैं, लेकिन प्रशासनिक सहयोग की कमी के चलते स्थिति जस की तस बनी हुई है।
रांची के मंदिरों में हो रही लगातार चोरियों से लोगों में भय और आक्रोश दोनों है। पुलिस प्रशासन को जल्द से जल्द इस पर ठोस कार्रवाई करनी होगी ताकि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस न पहुंचे।

https://x.com/Khabarmantlive/status/1953019722846384413

 

Related Posts

Jharkhand High Court grants bail to Shahista in brown sugar smuggling case
Breaking News

Jharkhand हाईकोर्ट से शाहिस्ता को मिली बेल, ब्राउन शुगर तस्करी मामले में दी राहत

May 26, 2026
Jharkhand News: Major Action by Dhanbad Police—Illicit English Liquor, Hidden Under Auto-Rickshaw Seats and Being Smuggled to Bihar, Seized
Breaking News

Jharkhand News: धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो की सीट के नीचे छुपाकर बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

May 26, 2026
Ranchi News: Change in Bakrid Holiday Schedule; Jharkhand Government Issues New Notification
Breaking News

Ranchi News: बकरीद की छुट्टी में बदलाव, झारखंड सरकार ने जारी की नई अधिसूचना, जानें अब कब रहेगा अवकाश

May 26, 2026
Next Post
Dhanush के साथ अफेयर की खबरों पर Mrunal Thakur ने तोड़ी चुप्पी, कहा....

Dhanush के साथ अफेयर की खबरों पर Mrunal Thakur ने तोड़ी चुप्पी, कहा....

Another horrific road accident happened on Giridih-Dumri NH-114A, two cars collided with a tree – passengers narrowly escaped

गिरिडीह-डुमरी NH-114A पर फिर हुआ भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराईं दो कारें – बाल-बाल बचे यात्री

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand High Court grants bail to Shahista in brown sugar smuggling case

Jharkhand हाईकोर्ट से शाहिस्ता को मिली बेल, ब्राउन शुगर तस्करी मामले में दी राहत

May 26, 2026

Share Market Update: बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 76,550 के पार; IT-मेटल स्टॉक्स चमके

Jharkhand News: धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो की सीट के नीचे छुपाकर बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

Ranchi News: बकरीद की छुट्टी में बदलाव, झारखंड सरकार ने जारी की नई अधिसूचना, जानें अब कब रहेगा अवकाश

Jharkhand में बालू संकट, रांची में 4 दिन में 3 गुना बढ़े दाम, ₹3,000 वाला बालू अब ₹9,000 में; जानें वजह

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra