Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचकर झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली.
राज्यपाल ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों एवं प्रबंधन टीम से सोरेन के चिकित्सकीय उपचार की प्रगति और वर्तमान स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने मंत्री रामदास सोरेन के परिवारजनों से भी भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया.
“हम सभी ईश्वर से रामदास सोरेन के शीघ्र…”- राज्यपाल
राज्यपाल ने कहा कि “हम सभी ईश्वर से रामदास सोरेन के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. राज्य को उनकी आवश्यकता है और हम जल्द ही उन्हें स्वस्थ देखकर सेवा में वापस देखना चाहते हैं.”
read more- रांची में रक्षाबंधन की रौनक: बाजारों में राखियों की बहार, इस राखी की बढ़ी डिमांड
ज्ञात हो कि मंत्री रामदास सोरेन पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज जारी है. उनकी स्थिति को लेकर सरकार और जनता दोनों ही चिंतित हैं, लेकिन चिकित्सकों के अनुसार उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.












