Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्मृति-शेष दिशाेम गुरु शिबू सोरेन को टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी श्री टी.वी. नरेंद्रन ने आज नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहे।
टी.वी. नरेंद्रन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा,
“हम गुरुजी के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका जीवन सेवा, समर्पण और सद्भावना का अद्वितीय उदाहरण रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को धैर्य व साहस दें। हम सभी उनके योगदान और स्मृतियों को सदैव अपने हृदय में संजोए रखेंगे।”
दिशाेम गुरु शिबू सोरेन झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास के एक अहम स्तंभ रहे हैं। उनका योगदान राज्य की पहचान, आदिवासी अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए हमेशा याद किया जाएगा।













