Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना जताई है। 14 से 17 अगस्त के बीच पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
आज से येलो अलर्ट प्रभावी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 14 अगस्त को कई इलाकों में 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज, बिजली गिरने और आंधी का खतरा रहेगा। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
तापमान में गिरेगा पारा, उमस से मिलेगी राहत
अगले 48 घंटों में झारखंड में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी और उमस कम होगी। इसके बाद तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
- अधिकतम तापमान: 28°C से 33°C
- न्यूनतम तापमान: 22°C से 28°C
आज गोड्डा और पाकुड़ में अधिकतम पारा 32°C रहेगा, जो 16 अगस्त को बढ़कर 34°C तक जा सकता है। वहीं रांची, खूंटी, गुमला और लातेहार में पारा 28°C के आसपास रहेगा।
पिछले 24 घंटे में कमजोर रहा मानसून
बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश गढ़वा जिले के बिशनपुरा में 58.3 मिमी हुई। इस दौरान गोड्डा का अधिकतम तापमान 37.8°C और लातेहार का न्यूनतम तापमान 21.9°C दर्ज किया गया।
बंगाल की खाड़ी से आएगा नया सिस्टम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों में आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ेगा। इसका असर झारखंड में बारिश के रूप में देखने को मिलेगा।
इस सीजन 36% ज्यादा बारिश
लगातार हो रही वर्षा के कारण इस मानसून सीजन में झारखंड में अब तक 867.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य वर्षा 638.09 मिमी से 36% अधिक है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









