Ranchi: हजारीबाग पुलिस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसरों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि शनिवार को इन लोगों ने चट्टी बरियातू कोल माइंस का संचालन रुकवाने के साथ ही वहां मौजूद ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों से मारपीट की। सभी गिरफ्तार बाउंसर हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इन्हें योगेंद्र साव के कार्यालय से पकड़ा, उस समय पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी वहां मौजूद थीं।
read more: सोशल मीडिया, दोस्ती, धीरे-धीरे बढ़ी नजदीकियां और 1.45 करोड़ से ज्यादा की ठगी
आज सुबह पुलिस ने पांचों बाउंसरों को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी की चट्टी बरियातू माइंस में पिछले कुछ दिनों से धरना-प्रदर्शन जारी है। विवाद की वजह पूर्व मंत्री की पत्नी निर्मला देवी के चिमनी भट्टा परिसर की चारदीवारी का एनटीपीसी द्वारा तोड़ा जाना बताया जा रहा है। इसी बीच शनिवार को हुई झड़प के बाद ट्रांसपोर्ट यूनियन ने बड़कागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। रविवार सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। इससे पहले भी पुलिस आठ समर्थकों को जेल भेज चुकी है।
read more:अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज पर बड़ी कार्रवाई, ईडी ने जब्त की 3 करोड़ की संपत्ति
ईडी ने अंकित राज की संपत्ति की जब्त
तो उधर ईडी ने मंत्री योगेंद्र साव के बेटे अंकित राज की लगभग 3 करोड़ 2 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी का कहना है कि यह संपत्ति अवैध खनन से अर्जित की गई थी। जांच में सामने आया कि सोनपुर घाट का खनन लाइसेंस वर्ष 2019 में ही समाप्त हो गया था, इसके बावजूद अंकित राज दामोदर नदी के प्लांडू क्षेत्र से अवैध रूप से बालू निकाल रहा था। फिलहाल इन तमाम मामलों को लेकर आज रांची के धुर्वा स्थित अपने आवास पर पूर्व विधायक और मंत्री योगेंद्र प्रसाद की बेटी अंबा प्रसाद ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया है। अब देखना होगा कि इन तमाम मामलों में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद क्या जवाब देती है।













