Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में आदिवासी नेत्री निशा भगत ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Breaking News: फेसबुक लाइव आकर कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
इस घटना से पहले निशा भगत ने सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, लाइव के दौरान उन्होंने कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्होंने पिठौरिया थाना प्रभारी को फोन कर अपनी जान देने की बात कही थी। हालांकि, लाइव में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना के पीछे क्या वजह थी।
निशा भगत के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। पुलिस अब फेसबुक लाइव, फोन कॉल और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







