Breaking News: फुटबॉल की दुनिया में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम हमेशा बड़े खिलाड़ियों में लिया जाएगा। अपने खेल, गोल और रिकॉर्ड से दुनिया भर के प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाले रोनाल्डो ने अब अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने का फैसला किया है। 41 साल के इस दिग्गज खिलाड़ी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर अपने फैसले की जानकारी दी।
रोनाल्डो ने बताया कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वह पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम की नंबर-7 जर्सी लौटा देंगे। यानी इसके बाद वह देश की ओर से मैदान पर खेलते नजर नहीं आएंगे। हालांकि, क्लब फुटबॉल में उनका सफर जारी रहेगा।
Breaking News: 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था सफर
रोनाल्डो का अंतरराष्ट्रीय करियर 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था। उस वक्त उनकी उम्र महज 18 साल थी। किसी ने शायद ही सोचा होगा कि आने वाले वर्षों में यह युवा खिलाड़ी पुर्तगाल ही नहीं, बल्कि दुनिया के फुटबॉल इतिहास में अपनी अलग पहचान बना लेगा।
पुर्तगाल के लिए खेलते हुए उन्होंने 234 मैचों में 146 गोल किए। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। रोनाल्डो ने अपने विदाई संदेश में कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ मैदान पर उनका सफर अब खत्म हो रहा है और वह गर्व के साथ विदा ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुर्तगाल के लिए उन्होंने अपना सब कुछ दिया।
यूरो कप जीतना करियर का सबसे यादगार पल
रोनाल्डो के करियर में कई बड़े रिकॉर्ड रहे, लेकिन 2016 का यूरो कप खिताब पुर्तगाल के लिए बेहद खास था। टीम ने फाइनल में फ्रांस को 1-0 से हराकर पहली बार यह ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद उनकी कप्तानी में पुर्तगाल ने 2019 और 2025 में UEFA नेशंस लीग का खिताब भी अपने नाम किया।
विश्व कप में भी रोनाल्डो का सफर यादगार रहा। उन्होंने 2006 से 2026 तक कुल छह विश्व कप में हिस्सा लिया। वह छह अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। इन टूर्नामेंट में उन्होंने 27 मैच खेले और 11 गोल किए। हालांकि, विश्व कप ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया। पुर्तगाल की टीम 2006 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जो विश्व कप में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
Breaking News: अल-नस्र के लिए खेलते रहेंगे रोनाल्डो
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के बाद रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब अल-नस्र के लिए खेलना जारी रखेंगे। ऐसे में उनके प्रशंसकों को अभी मैदान पर उनका खेल देखने का मौका मिलता रहेगा।
Read More- 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ धराया होमगार्ड का मुंशी, पलामू में एसीबी की कार्रवाई
रोनाल्डो की विदाई सिर्फ पुर्तगाल की टीम के लिए एक खिलाड़ी का जाना नहीं है। यह उस लंबे दौर का अंत है, जिसमें उन्होंने लगातार गोल किए, रिकॉर्ड बनाए और अपनी टीम को बड़ी ट्रॉफियां दिलाईं। अब राष्ट्रीय टीम में उनकी नंबर-7 जर्सी किसी दूसरे खिलाड़ी के पास होगी, लेकिन पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो का योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









