Breaking News: पंजाब में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के तीन विधायकों ने इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। इनमें अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं।
Breaking News: पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप
तीनों विधायकों ने पिछले दो दिनों में पार्टी छोड़ी। रविवार को जौड़ामाजरा और पठानमाजरा ने इस्तीफा दिया, जबकि सोमवार को कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी AAP से नाता तोड़ लिया। कुंवर और पठानमाजरा ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है।
भाजपा में शामिल होने के बाद कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में गैंगस्टर सरकार का हिस्सा बन गए हैं और फिरौती एक इंडस्ट्री बन चुकी है। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया।
राज्य में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाए
वहीं, हरमीत पठानमाजरा ने आरोप लगाया कि AAP सरकार ने ढाई लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। उनका दावा है कि पंजाब के मुद्दे उठाने पर उन्हें परेशान किया गया। चेतन जौड़ामाजरा ने राज्य में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में कब किसकी हत्या हो जाए, इसका पता नहीं।
Breaking News: दो विधायकों को मिला समन
इस बीच, विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवां ने पठानमाजरा और जौड़ामाजरा को दलबदल विरोधी कानून के तहत 5 नवंबर को पेश होने का समन भेजा है। उनका पक्ष सुनने के बाद सदस्यता पर फैसला लिया जाएगा।
गौरतलब है कि कुंवर विजय प्रताप सिंह को जून 2025 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में AAP ने पांच साल के लिए निलंबित कर दिया था।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








