Dhanbad: चर्चित नीरज हत्या कांड में आज बड़ा फैसला आने वाला है। अदालत शाम 4 बजे अपना निर्णय सुनाएगी। फैसले को लेकर पूरे शहर में उत्सुकता और चर्चा तेज हो गई है।
फैसले से पहले मामले के आरोपी पिंटू सिंह और डब्लू मिश्रा कोर्ट में उपस्थित हुए हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार संजीव भी धनबाद पहुंचे हैं, जिससे समर्थकों में हलचल और उत्सुकता बढ़ गई है।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
फैसले से पहले अदालत परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
धनबाद SSP ने खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।
अदालत और शहर की निगाहें फैसले पर
नीरज हत्या कांड लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। अब जब फैसला आने वाला है, तो शहरवासियों समेत समर्थकों की निगाहें पूरी तरह अदालत पर टिकी हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








