Monday, April 27, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand News: मेहनतकशों की जेब पर डाका! बिना बताए बिजली कामगारों के वेतन से कटे हजारों रुपये

March 7, 2026
in झारखंड, राजनीति
A A
Jharkhand News: मेहनतकशों की जेब पर डाका! बिना बताए बिजली कामगारों के वेतन से कटे हजारों रुपये
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: राज्य के विभिन्न विद्युत सप्लाई क्षेत्रों में कार्यरत कामगारों के वेतन से बिना पूर्व सूचना के की गई कटौती को लेकर कामगारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार गीतराज एजेंसी द्वारा दिसंबर एवं जनवरी माह में काम करने वाले कामगारों के वेतन से लगभग तीन हजार रुपये “ग्रुप इंश्योरेंस” और “एक्सीडेंटल इंश्योरेंस” के नाम पर काट लिए गए हैं। इस कटौती को लेकर राज्य भर के कामगारों में एजेंसी के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने राज्य के सभी सप्लाई एरिया बोर्ड के महाप्रबंधकों (जीएम) को पत्र लिखकर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा काटी गई राशि को अविलंब कामगारों के खाते में वापस कराने की मांग की है। संघ का कहना है कि किसी भी प्रकार की वित्तीय कटौती करने से पहले कामगारों को इसकी स्पष्ट जानकारी देना तथा उनकी सहमति लेना आवश्यक होता है, लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।

Jharkhand News: खाते से लगातार पैसे काटना पूरी तरह अनुचित और अस्वीकार्य

संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बिना किसी सूचना और सहमति के कामगारों के वेतन खाते से लगातार पैसे काटना पूरी तरह अनुचित और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि मेहनत से कार्य करने वाले श्रमिकों के साथ इस तरह का व्यवहार अन्यायपूर्ण है और इससे कामगारों का मनोबल भी प्रभावित होता है। उन्होंने एजेंसी से यह भी सवाल किया कि आखिर किस आधार पर यह कटौती की गई और इसकी जानकारी कामगारों को पहले क्यों नहीं दी गई।

Related Post

Jharkhand Weather Update: Weather's 'Double Attack' in Jharkhand

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का ‘डबल अटैक’, जानें कैसा रहेगा 27 अप्रैल का मौसम

April 27, 2026
Jharkhand Politics: हेमंत सरकार का गांव प्रेम सिर्फ चुनावी ढोंग-आदित्य साहू का पलटवार

Jharkhand Politics: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हेमंत सरकार-JET परीक्षा में अव्यवस्था पर बीजेपी ने उठाये सवाल

April 26, 2026
बंगाल के रण में CM Hemant Soren की हुंकार-शिवपुर में TMC प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

बंगाल के रण में CM Hemant Soren की हुंकार-शिवपुर में TMC प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

April 26, 2026
Hazaribagh News: विष्णुगढ़ में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribagh News: विष्णुगढ़ में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

April 26, 2026

अजय राय ने कहा कि यदि किसी प्रकार का बीमा या अन्य सुविधा कामगारों के लिए लागू की जाती है, तो उसकी पूरी जानकारी, शर्तें और सहमति लेना अनिवार्य है। लेकिन यहां बिना किसी आधिकारिक सूचना के सीधे वेतन से राशि काट लेना पारदर्शिता और नियमों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रमिक संघ इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रहा है और कामगारों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे सोमवार को रांची स्थित महाप्रबंधक (जीएम) से मुलाकात कर पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने की मांग करेंगे। साथ ही एजेंसी द्वारा की गई कटौती की पूरी जानकारी सार्वजनिक करने तथा कामगारों से काटी गई राशि को जल्द से जल्द वापस कराने का आग्रह करेंगे।

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संघ राज्यव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संघ ने उम्मीद जताई है कि प्रबंधन इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कामगारों के हित में त्वरित निर्णय करेगा।

Related Posts

Jharkhand Weather Update: Weather's 'Double Attack' in Jharkhand
झारखंड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का ‘डबल अटैक’, जानें कैसा रहेगा 27 अप्रैल का मौसम

April 27, 2026
Jharkhand Politics: हेमंत सरकार का गांव प्रेम सिर्फ चुनावी ढोंग-आदित्य साहू का पलटवार
झारखंड

Jharkhand Politics: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हेमंत सरकार-JET परीक्षा में अव्यवस्था पर बीजेपी ने उठाये सवाल

April 26, 2026
बंगाल के रण में CM Hemant Soren की हुंकार-शिवपुर में TMC प्रत्याशी के लिए मांगा वोट
झारखंड

बंगाल के रण में CM Hemant Soren की हुंकार-शिवपुर में TMC प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

April 26, 2026
Next Post
Dhanbad News: वासेपुर गोलीकांड पर इकबाल खान गैंगस्टर प्रिंस खान को दे डाली खुली चुनौती

Dhanbad News: वासेपुर गोलीकांड पर इकबाल खान गैंगस्टर प्रिंस खान को दे डाली खुली चुनौती

Jharkhand News: पाकुड़ में खेत से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से मची सनसनी

Jharkhand News: पाकुड़ में खेत से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से मची सनसनी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update: Weather's 'Double Attack' in Jharkhand

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का ‘डबल अटैक’, जानें कैसा रहेगा 27 अप्रैल का मौसम

April 27, 2026

Aaj Ka Rashifal 27 April 2026: आज इन 4 राशियों की पलटने वाली है किस्मत; कहीं आपकी राशि भी तो शामिल नहीं?

Jharkhand Politics: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हेमंत सरकार-JET परीक्षा में अव्यवस्था पर बीजेपी ने उठाये सवाल

बंगाल के रण में CM Hemant Soren की हुंकार-शिवपुर में TMC प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

Big Breaking: साई सुदर्शन के तूफान में उड़ी चेन्नई, गुजरात की 8 विकेट से धमाकेदार जीत

Hazaribagh News: विष्णुगढ़ में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra