Breaking News: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हरा दिया। वनडे क्रिकेट के 52 साल के इतिहास में यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2000 में श्रीलंका ने शारजाह में भारत को 245 रन से हराया था।
Breaking News: न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 333 रन बनाए
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 333 रन बनाए। विल यंग ने शानदार 125 रन की पारी खेली, जबकि टिम सीफर्ट ने 58 और फिन एलन ने 41 रन का योगदान दिया।
Read More- Breaking News: निशा भगत मौत मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा ने तोड़ी चुप्पी, कर दिया बड़ा खुलासा!
334 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी ने पारी के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। तीनों बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।
Read More- मंईयां सम्मान योजना के पैसे से पति ने खरीद लिया स्मार्टफोन-पत्नी ने दे दी जान!
Breaking News: भारतीय टीम 89 रन पर सिमटी, रोहित कोहली 0 पर आउट
इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी संभल नहीं पाई और पूरी टीम 26.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। ईशान किशन ने 27, अक्षर पटेल और नमन धीर ने 21-21 रन बनाए। मैट हैनरी ने 27 रन देकर छह विकेट झटके, जबकि मैथ्यू फिशर को तीन विकेट मिले।
Read More- कोडरमा में नकली घी बनाने के ठिकाने पर छापा, डालडा और गाय के टैग वाले डिब्बे बरामद
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में वापसी की है। भारत फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला निर्णायक साबित हो सकता है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








