Jamtara: झारखंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के करीब 15 हजार अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने की पहल की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा सदर अस्पताल में इस संबंध में पहल की जानकारी दी। इसे स्वास्थ्य कर्मियों की करीब 20 साल पुरानी मांग से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पहल से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।
20 साल से की जा रही थी मांग
स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य बीमा और मेडिक्लेम की सुविधा की मांग कर रहे थे। अस्पतालों में दिन-रात मरीजों की सेवा करने के बावजूद उन्हें और उनके परिवारों को बीमारी के दौरान आर्थिक सुरक्षा की चिंता सताती थी। कर्मचारियों ने कहा कि मंत्री की पहल से उनकी पुरानी मांग को गंभीरता से लिया गया है।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उसमें काम करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं को समझना जरूरी है। डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, ओटी टेक्नीशियन, सुरक्षा कर्मी और सफाई कर्मी सभी स्वास्थ्य व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं।
Read More- मंईयां सम्मान योजना के पैसे से पति ने खरीद लिया स्मार्टफोन-पत्नी ने दे दी जान!
आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा जरुरी
उन्होंने कहा, “आपकी पीड़ा मेरी पीड़ा है। आप दिन-रात मरीजों की सेवा करते हैं और उनकी जान बचाते हैं। आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।” मंत्री ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए वे उनके साथ खड़े रहेंगे।
Read More- कोडरमा में नकली घी बनाने के ठिकाने पर छापा, डालडा और गाय के टैग वाले डिब्बे बरामद
स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताया। उनका कहना है कि स्वास्थ्य बीमा की सुविधा से हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिल सकती है।
Read More- Breaking News: निशा भगत मौत मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा ने तोड़ी चुप्पी, कर दिया बड़ा खुलासा!
हालांकि, योजना के लागू होने की तारीख, बीमा कवर की राशि और पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है। इन पहलुओं पर आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही कर्मचारियों को मिलने वाले वास्तविक लाभ की तस्वीर स्पष्ट होगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








