Ranchi: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में एक विचाराधीन बंदी के साथ कथित सामूहिक यौनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि जेल में बंद कैदियों के एक गिरोह ने युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर तीन अलग-अलग मौकों पर उसके साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार किया। पीड़ित के पिता की लिखित शिकायत पर खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जेल अधीक्षक, वार्ड इंचार्ज और जेल अस्पताल के मेडिकल अफसर समेत कुल 19 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
प्राथमिकी 12 नवंबर को शाम 6:05 बजे दर्ज की गई। शिकायत के मुताबिक, युवक 31 जनवरी से 12 जून 2026 तक होटवार जेल में बंद था। रांची की अदालत ने 12 जून को उसे बरी कर दिया था। पिता का आरोप है कि इसी अवधि में जेल के भीतर तीन अलग-अलग त्योहारों के दौरान उसके साथ घटनाएं हुईं।
नशीला पदार्थ देकर वारदात का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि पहली घटना में युवक को जबरन साड़ी पहनाकर शृंगार किया गया और नशीला तरल पदार्थ पिलाया गया। इसके बाद उसे वार्ड संख्या 3-ए में ले जाकर कथित तौर पर सामूहिक यौनाचार किया गया। दूसरी घटना तीन नंबर ग्राउंड हॉल और तीसरी वार्ड संख्या पांच में होने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत फाड़ने और इलाज नहीं करने का दावा
पीड़ित के पिता ने जेल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवक ने वार्ड इंचार्ज से लिखित शिकायत की थी, लेकिन कथित तौर पर आवेदन फाड़ दिया गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। अत्यधिक रक्तस्राव होने पर जेल अस्पताल पहुंचने के बावजूद इलाज नहीं मिलने का भी आरोप है।
Read More- मंईयां सम्मान योजना के पैसे से पति ने खरीद लिया स्मार्टफोन-पत्नी ने दे दी जान!
शिकायत के अनुसार, रिहाई के समय युवक की मेडिकल जांच भी नहीं कराई गई। जेल से बाहर आने के बाद वह लंबे समय तक मानसिक सदमे में रहा। बाद में उसने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पिता ने पुलिस से शिकायत की।
Read More- कोडरमा में नकली घी बनाने के ठिकाने पर छापा, डालडा और गाय के टैग वाले डिब्बे बरामद
वार्ड संख्या 14 और 15 में बंद 16 कैदियों के साथ तीन जेल अधिकारी आरोपी
प्राथमिकी में वार्ड संख्या 14 और 15 में बंद 16 कैदियों के साथ तीन जेल अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच के लिए खेलगांव थाना के सब-इंस्पेक्टर कुमार शिवम को अनुसंधानकर्ता नियुक्त किया गया है। फिलहाल प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।
Read More- Breaking News: निशा भगत मौत मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा ने तोड़ी चुप्पी, कर दिया बड़ा खुलासा!

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








