Ranchi: राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की तीन दिवसीय पदयात्रा शुक्रवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से शुरू होगी। पदयात्रा की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा पारंपरिक झंडा दिखाकर करेंगे। इस दौरान उलिहातू में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे और उनके वंशजों को सम्मानित भी किया जाएगा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई नेता होंगे शामिल
इस पदयात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान बिरसा मुंडा का भव्य रथ और उस पर स्थापित उनकी प्रतिमा होगी। भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को लोगों तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में पद्मभूषण कड़िया मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, समीर उरांव और एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम है।
Read More- Breaking News: 18 नवंबर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
28 किलोमीटर की दूरी तय कर खूंटी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेगी यात्रा
आयोजकों के अनुसार, उलिहातू से शुरू होकर पदयात्रा और बिरसा मुंडा का रथ करीब 28 किलोमीटर की दूरी तय कर खूंटी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेगा। यहां पहले दिन की यात्रा का समापन होगा। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा आगे बढ़ेगी।
Read More- मंईयां सम्मान योजना के पैसे से पति ने खरीद लिया स्मार्टफोन-पत्नी ने दे दी जान!
राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस से पहले आयोजित इस यात्रा को लेकर उलिहातू और खूंटी में तैयारियां की जा रही हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







