गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

जामताड़ा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण, दो अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

औचक निरीक्षण के दौरान दो अधिकारी कार्यालय से अनुपस्थित मिले। स्वास्थ्य मंत्री ने शो-कॉज और एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। अस्पताल में मरीज के साथ एक अटेंडेंट को प्रवेश देने और डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की भी बात कही।

नवम्बर 12, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Health Minister conducts surprise inspection at Jamtara Sadar Hospital; orders deduction of one day's salary for two officials.

Health Minister conducts surprise inspection at Jamtara Sadar Hospital; orders deduction of one day's salary for two officials.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

जामताड़ा: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी गुरुवार को अचानक जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंच गए। मंत्री के औचक निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान दो अधिकारी अपने कार्यालय से अनुपस्थित मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने दोनों को शो-कॉज नोटिस जारी करने और एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

अस्पताल पहुंचने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न वार्डों, चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज की स्थिति और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बताया। इस दौरान मंत्री ने डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर भी जांचा और उनकी उपस्थिति की समीक्षा की।

📌 यह भी पढ़ें:
  • SIR पर कांग्रेस की चौपालों से भड़के अमर बाउरी, बोले- घुसपैठियों को बचाने की राजनीति बंद करे
  • झारखंड में SIR की तारीख बढ़ी, 18 नवंबर को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA की बैठक
  • निशा भगत केस: 3 वीडियो, कई अनसुलझे सवाल... CBI के लिए ब्लाइंड केस बनी मौत की गुत्थी!
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

डॉक्टरों को दी हिदायत, सुरक्षा और सम्मान का भरोसा

निरीक्षण के दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता से निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आम लोगों से सीधे जुड़ा है, इसलिए मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

मंत्री ने डॉक्टरों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दें। उनकी सुरक्षा, सुविधा और सम्मान की जिम्मेदारी सरकार और विभाग की है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

जामताड़ा में अतिरिक्त डॉक्टरों और विशेषज्ञों की होगी नियुक्ति

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जामताड़ा की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही अतिरिक्त डॉक्टरों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। उनका कहना है कि जिले के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों या राज्यों का रुख नहीं करना पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

उन्होंने जामताड़ा सदर अस्पताल में पहले नौ डॉक्टरों की पदस्थापना कराने का भी जिक्र किया। मंत्री ने आरोप लगाया कि अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मारपीट और हंगामे की घटनाओं के कारण डॉक्टर भयभीत हो गए और काम छोड़कर चले गए।

अस्पताल में राजनीतिक गतिविधियों पर मंत्री की नाराजगी

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अस्पताल मरीजों के इलाज और सेवा का स्थान है, न कि राजनीति करने का केंद्र। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग झंडा और लाठी लेकर अस्पताल परिसर में पहुंचते हैं, जिससे वहां का माहौल प्रभावित होता है।

मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज के साथ केवल एक अटेंडेंट को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने और अस्पताल में अनुशासन बनाए रखने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक गतिविधियों या हंगामे के कारण मरीजों के इलाज और डॉक्टरों के कामकाज में बाधा नहीं आनी चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अस्पताल की व्यवस्था सुधारने, डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने और मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को भी स्पष्ट संदेश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

Parents' association upset over hike in JAC examination fees; alleges 40% increase over two years
रांची Ranchi

जैक की परीक्षा फीस में बढ़ोतरी पर अभिभावक संघ नाराज, दो साल में 40% वृद्धि का आरोप

नवम्बर 12, 2026
SIR पर कांग्रेस की चौपालों से भड़के अमर बाउरी, बोले- घुसपैठियों को बचाने की राजनीति बंद करे
झारखंड Jharkhand News

SIR पर कांग्रेस की चौपालों से भड़के अमर बाउरी, बोले- घुसपैठियों को बचाने की राजनीति बंद करे

नवम्बर 12, 2026
झारखंड में SIR की तारीख बढ़ी, 18 नवंबर को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA की बैठक
झारखंड Jharkhand News

झारखंड में SIR की तारीख बढ़ी, 18 नवंबर को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA की बैठक

नवम्बर 12, 2026
Health Minister conducts surprise inspection at Jamtara Sadar Hospital; orders deduction of one day's salary for two officials.

जामताड़ा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण, दो अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

नवम्बर 12, 2026

छठ पूजा 2026: कल से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय पर क्यों बनता है कद्दू-भात?

UP Elections 2027: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, CM फेस का भी ऐलान

विश्वामित्र जयंती 2026: राजा कौशिक से ब्रह्मर्षि तक का सफर, जानें महर्षि विश्वामित्र की अद्भुत कहानी

जैक की परीक्षा फीस में बढ़ोतरी पर अभिभावक संघ नाराज, दो साल में 40% वृद्धि का आरोप

SIR पर कांग्रेस की चौपालों से भड़के अमर बाउरी, बोले- घुसपैठियों को बचाने की राजनीति बंद करे

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts