Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कांग्रेस के अनुसार, पार्टी के लगातार प्रयासों के बाद आयोग ने एसआईआर की निर्धारित समय-सीमा बढ़ाई है। अब 18 नवंबर 2026 को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) की संयुक्त बैठक होगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की ओर से बुलाई गई राजनीतिक दलों की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सूर्यकान्त शुक्ला और महासचिव सह मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव शामिल हुए।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की जल्द निपटारे की मांग
बैठक के पश्चात नेताद्वय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप चुनाव आयोग ने एस आई आर की निर्धारित तिथि को आगे बढ़ाया है। आयोग के निर्देशानुसार आगामी 18 नवंबर 2026 को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए-2 की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान, अब तक एसआईआर प्रक्रिया के तहत एएसडीडी सूची के कारण जिन मतदाताओं के नाम कट गए हैं, उन्हें पुनः गणना प्रपत्र भरने का अवसर दिया जाएगा।
Read More- कोडरमा में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार निलंबित, धनेश्वर कुमार को मिली जिम्मेदारी
प्रदेश महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने जानकारी दी कि 18 नवंबर को 5 अगस्त को प्रकाशित की गई एएसडीडी सूची को फिर से पढ़कर सुनाया जाएगा और सत्यापन किया जाएगा। जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से छूट गए हैं, वे दोबारा फॉर्म भर सकेंगे। इसके साथ ही लंबित नोटिसों की भी समीक्षा की जाएगी और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भी भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर की तारीख पूरी एसआईआर प्रक्रिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।
Read More- मंईयां सम्मान योजना के पैसे से पति ने खरीद लिया स्मार्टफोन-पत्नी ने दे दी जान!
राज्य में अभी भी कुल 17 लाख 53 हजार मामलों का निष्पादन होना शेष
लाल किशोर नाथ शाहदेव ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि राज्य में अभी भी कुल 17 लाख 53 हजार मामलों का निष्पादन होना शेष है। इनमें मुख्य रूप से नो-मैपिंग के 9 लाख मामले, तार्किक विसंगति के 6 लाख 12 हजार मामले और अन्य मामले 2 लाख 15 हजार और 26 हजार मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मतदाताओं द्वारा पूर्व में आवेदन किए गए प्रपत्रों का निपटारा भी लंबित है, जिनमें फॉर्म-6 के 5 लाख 78 हजार, फॉर्म-7 के 1 लाख 35 हजार और फॉर्म-8 के 1 लाख मामले शामिल हैं। कांग्रेस ने इन सभी लंबित मामलों के त्वरित और पारदर्शी निपटारे की मांग की है।
Read More- Breaking News: 18 नवंबर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी मतदान केंद्र क्षेत्र का कोई भी भारतीय नागरिक जिसका उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष हो गया है ,परंतु अभी तक उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, उनका नाम-विवरण एवं उनके विधानसभा क्षेत्र का नाम एवं मतदान केंद्र संख्या के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के व्हाट्सएप्प नंबर 6200079297 पर अवश्य भेजें जिससे राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







